IPL 2026: राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले PBKS के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मैच विनर खिलाड़ी की हुई वापसी

IPL 2026: राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले पंजाब किंग्स की टीम को बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज स्क्वॉड के साथ जुड़ चुका है. ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा की कप्तान श्रेयस अय्यर इस खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में मौका देंगे या नहीं. आइए आपको भी बताते हैं कौन है ये खिलाड़ी.

jacket (37)

IPL 2026: पंजाब किंग्स की टीम इस सीजन कमाल का प्रदर्शन कर रही है. टीम ने अब तक इस सीजन श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एक भी मैच नहीं हारा है. टीम का अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स जैसी मजबूत टीम से है. इस मैच से पहले टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. टीम का एक स्टार तेज गेंदबाज स्क्वॉड का हिस्सा बन चुका है. पर्सनल कारणों के चलते अभी तक ये तेज गेंदबाज इस सीजन का हिस्सा नहीं बन पाया था. ऐसे में देखने वाली बात ये है कि क्या राजस्थान के खिलाफ मैच में पंजाब की टीम उनको प्लेइंग 11 में मौका दे पाएगी. 

विज्ञापन

टीम के साथ जुड़े लॉकी फर्ग्यूसन

न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले पंजाब की टीम के साथ जुड़ चुके हैं. फर्ग्यूसन आईपीएल 2026 के पहले 7 मैचों के लिए उपलब्ध नहीं थे. टीम में उनके शामिल होने से तेज गेंदबाजी यूनिट को मजबूती मिलेगी. साल 2025 में वो टीम के साथ जुड़े थे लेकिन पिछले सीजन केवल 4 मुकाबले ही खेल पाए थे. इस दौरान उन्होंने 5 विकेट चटकाए थे. वो आईपीएल में अब तक 5 टीमों के लिए खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 51 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उनकी इकॉनमी 8.97 की रही है.

विज्ञापन

पंजाब किंग्स की टीम में होगा बदलाव?

पंजाब किंग्स की टीम में राजस्थान के खिलाफ मैच में प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकती है. लॉकी फर्ग्यूसन टीम के साथ जुड़ चुके हैं. ऐसे में टीम में उनकी एंट्री से एक तेज गेंदबाज को प्लेइंग 11 से बाहर होना पड़ेगा. बार्टलेट की जगह उनको टीम में मौका दिया जा सकता है. ये इस सीजन उनका पहला मुकाबला हो सकता है. 

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11 

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को तानसेन, बेन ड्वार्शुइस, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ