VIDEO: विराट कोहली से चंद कदम दूर नन्हें फैन ने फेंका बल्ला, दिल टूटा तो छलक आए आंसू

IPL 2026: आईपीएल के बीच विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर विराट पर लोग काफी नाराज नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में विराट से कुछ ही दूरी पर उनके नन्हें फैन ने बल्ला पटक दिया और रोता हुआ नजर आया. ऐसा क्यों हुआ आइए आपको भी बताते हैं.

jacket (38)

IPL 2026: आईपीएल 2026 के बीच विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद से विराट को ऊपर सवाल खड़े हो रहे हैं. इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक छोटा फैन विराट का ऑटोग्राफ लेने के लिए उनके पीछे भागता है. उन्हें आवाज भी लगाता है लेकिन विराट उसे इग्नोर करते हुए आगे निकल जाते हैं. इस वीडियो में कितनी सच्चाई है ये तो साफ नहीं किया जा सकता लेकिन इसको लेकर सोशल मीडिया पर विराट की आलोचना काफी हो रही है.

विज्ञापन

नन्हें फैन ने निराशा में फेंका बल्ला

वायरल हो रही वीडियो में देखाई दे रहा है कि विराट कोहली आरसीबी की प्रैक्टिस जर्सी में होटल में अंदर की तरफ जा रहे हैं. एक बच्चा उनका इंतजार कर रहा था, जो कि उन्हें देखने के बाद उनकी तरफ दौड़ा. उसके हाथ में बल्ले था, जिसमें वो ऑटोग्राफ लेना चाहता था. उसने विराट की तरफ दौड़ लगाते हुए उनको नाम से बुलाया भी लेकिन विराट ने बच्चे की तरफ तक देखा भी नहीं और सीधे अंदर की तरफ चले गए. विराट की सुरक्षा में खड़ी सिक्योरिटी ने नन्हें फैन को विराट के करीब जाने से रोक दिया. इसके बाद भी बच्चे ने अंदर की तरफ भागते हुए कोशिश की लेकिन वो नाकाम रहा और काफी निराश नजर आया. इसके बाद रोते हुए उसने बल्ला जमीन पर पटक दिया.

विज्ञापन

आईपीएल 2026 में विराट का शानदार फॉर्म जारी

विराट कोहली आईपीएल 2026 में बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं. वो लगातार गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए रनों का अंबार लगाते जा रहे हैं. इस सीजन अभी तक विराट कोहली ने 8 मैचों में 351 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 58.50 की औसत और 162.50 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. फिलहाल वो ऑरेंज कैप की रेस में चौथे नंबर पर बने हुए हैं. टीम को इस पूरे सीजन उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ