IPL 2026: रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर आया बड़ा अपडेट, हिटमैन अगला मुकाबला खेलेंगे या नहीं?

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा को मांसपेशियों में खिंचाव आया था. जिसके कारण ही वो पिछले 3 मुकाबले नहीं खेले हैं. अब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले हिटमैन के फिटनेस पर अपडेट आया है.

Rohit Sharma Fitness Update

Rohit Sharma Fitness Update

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम फिलहाल लगातार खराब प्रदर्शन के कारण मुश्किल में नजर आ रही है. फ्रेंचाइजी अगला मुकाबला घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 अप्रैल को खेलने वाली है. इस मुकाबले की तैयारी में दोनों ही टीमें लगी हुई है. इस मुकाबले मुंबई की टीम पूर्व कप्तान और सुपरस्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के फिटनेस पर बड़ा अपडेट सामने आया है. प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुंबई के स्टार ने सबसे बड़े सवाल का जवाब दिया है. 

विज्ञापन

रोहित शर्मा की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट 

आरसीबी के खिलाफ मुकाबले के बाद रोहित शर्मा लगातार पूरी तरह से फिट होने का प्रयास कर रहे हैं. जिससे वो जल्दी ही टीम में कमबैक कर सके. हालांकि उसके बाद वो पिछले 3 मुकाबले नहीं खेल सके हैं. जिसमें से 2 मुकाबलों में मुंबई की टीम को हार का सामना करना पड़ा. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुंबई इंडियंस के प्रवक्ता ने हिटमैन के फिटनेस पर अपडेट देते हुए कहा रोहित तेजी से ठीक हो रहे हैं. लेकिन वो हैदराबाद के खिलाफ मैच में हिस्सा लेंगे या नहीं ये फैसला टॉस के ठीक पहले किया जाएगा. इस बात की मानें तो फिलहाल रोहित शर्मा का अगला मुकाबला खेलना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: VIDEO: विराट कोहली से चंद कदम दूर नन्हें फैन ने फेंका बल्ला, दिल टूटा तो छलक आए आंसू

सीएसके के खिलाफ कमबैक कर सकते हैं रोहित 

मुंबई इंडियंस की टीम अब अपना अगला मुकाबला 2 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलने वाली है. जहां पर रोहित शर्मा प्लेइंग 11 में वापसी कर सकते हैं. ये मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. मुंबई की टीम सीएसके के खिलाफ पिछले मुकाबले में बुरी तरह से हार गई थी. ऐसे में मुंबई की टीम अब बदला लेना चाहेगी. वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महेंद्र सिंह धोनी भी इसी मुकाबले से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में वापसी कर सकते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ