Live Updates
PBKS vs RR Live Score: राजस्थान ने पंजाब को 6 विकेट से हराया
आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. मुल्लांपुर में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 223 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था, जिसे राजस्थान की टीम ने 19.2 ओवर में हासिल कर मैच जीत लिया. राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने 27 गेंदों पर 51 रन और वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों पर 43 रन बनाए. आखिर में डेनोवन फरेरा ने 26 गेंदों पर नाबाद 52 रन और शुभम दुबे ने 12 गेंदों पर नाबाद 31 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. वहीं, पंजाब की ओर से युजवेंद्र चहल ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि अर्शदीप सिंह को एक विकेट मिला. इस जीत के साथ राजस्थान ने पंजाब को इस सीजन पहली हार का स्वाद चखाया है.
𝐃𝐞𝐟𝐞𝐚𝐭𝐞𝐝 the undefeated ✅💗 pic.twitter.com/cRyli3H5np
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 28, 2026
PBKS vs RR Live Score: राजस्थान को चाहिए 12 गेंदों पर 18 रन
राजस्थान ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 205 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 12 गेंदों पर 18 रनों की जरूरत है. फिलहाल डेनोवन फरेरा 31 रन और शुभम दुबे 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
PBKS vs RR Live Score: राजस्थान को लगा चौथा झटका
14वें ओवर की आखिरी गेंद पर राजस्थान को कप्तान रियान पराग के रूप में चौथा झटका लगा. पराग 16 गेंदों पर 29 रन बनाकर युजवेंद्र चहल की गेंद पर आउट हो गए. 14 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 4 विकेट पर 151 रन है.
PBKS vs RR Live Score: फिफ्टी लगाकर आउट हुए यशस्वी जायसवाल
12वें ओवर की दूसरी गेंद पर राजस्थान को यशस्वी जायसवाल के रूप में तीसरा झटका लगा. जायसवाल 2 7 गेंदों पर 51 रन बनाकर यजुवेंद्र चहल का शिकार बने. उन्होंने इसी ओवर की पहली गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया.
PBKS vs RR Live Score: राजस्थान को लगा दूसरा झटका
10वें की चौथी गेंद पर राजस्थान को ध्रुव जुरेल के रूप में दूसरा झटका लगा. जुरेल 16 गेंदों पर 20 रन बनाकर युजवेंद्र चहल की गेंद पर आउट हो गए. 10 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 2 विकेट पर 109 रन है.
PBKS vs RR Live Score: राजस्थान का स्कोर 100 के पार
राजस्थान ने 9वें ओवर में 100 का आंकड़ा पार कर लिया. 9 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर 103 रन बना लिए हैं.
PBKS vs RR Live Score: राजस्थान ने पावरप्ले में बना डाले 84 रन
राजस्थान ने पावरप्ले के 6 ओवर में एक विकेट पर 84 रन बना लिए हैं. पावरप्ले में वैभव सूर्यवंशी 43 रन बनाकर आउट हुए. फिलहाल यशस्वी जायसवाल 31 रन और ध्रुव जुरेल 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
PBKS vs RR Live Score: राजस्थान को लगा पहला झटका
चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर राजस्थान को वैभव सूर्यवंशी के रूप में पहला झटका लगा. वैभव 16 गेंदों पर 43 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्हें अर्शदीप सिंह ने आउट किया. राजस्थान ने 51 के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया.
PBKS vs RR Live Score: 3 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 44/0
राजस्थान ने शुरुआती 3 ओवर में बिना किसी नुकसान 44 रन बना लिए हैं. फिलहाल वैभव सूर्यवंशी 14 गेंदों पर 37 रन और यशस्वी जायसवाल 4 गेंदों पर 7 रन बनाकर खेल रहे हैं. इस दौरान वैभव ने अर्शदीप सिंह और लॉकी फर्ग्यूसन की गेंदों पर गगनचुंबी छक्के लगाए.
PBKS vs RR Live Score: लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स
223 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, पंजाब किंग्स की ओर से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पहला ओवर फेंकने आए हैं.
PBKS vs RR Live Score: पंजाब ने दिया 223 रनों का टारगेट
आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के सामने 223 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रनों का स्कोर खड़ा किया है. टीम के लिए प्रभसिमरन सिंह और मार्कस स्टोइनिस ने शानदार अर्धशतक जड़ा. प्रभसिमरन ने 44 गेंदों पर 59 रन बनाए, जबकि स्टोइनिस ने 22 गेंदों पर 62 रनों की तूफानी पारी खेली. इनके अलावा, कप्तान श्रेयस अय्यर और कूपर कोनोली ने 30-30 रन बनाए, जबकि प्रियांश आर्या ने 29 रनों का योगदान दिया. वहीं, राजस्थान की ओर से यश राज पुंजा ने दो विकेट झटके, जबकि जोफ्रा आर्चर और नंद्रे बर्गर ने 1-1 विकेट लिया.
PBKS vs RR Live Score: 16 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 160/3
18वें ओवर की आखिरी गेंद पर पंजाब को कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में चौथा झटका लगा. श्रेयस 27 गेंदों पर 30 रन बनाकर नंद्रे बर्गर की गेंद पर आउट हुए. 18 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 4 विकेट पर 181 रन है.
PBKS vs RR Live Score: 16 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 160/3
पंजाब किंग्स ने 16 ओवर में तीन विकेट पर 160 रन बना लिए हैं. फिलहाल श्रेयस अय्यर 23 रन और मार्कस स्टोइनिस 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
PBKS vs RR Live Score: पंजाब को लगा तीसरा झटका
14वें ओवर की 5वीं गेंद पर पंजाब को प्रभसिमरन सिंह के रूप में तीसरा झटका लगा. प्रभसिमरन 44 गेंदों पर 59 रन बनाकर यश राज पुंजा का शिकार हुए. 14 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 3 विकेट पर 144 रन है.
PBKS vs RR Live Score: प्रभसिमरन सिंह ने जड़ा अर्धशतक
RR के खिलाफ प्रभसिमरन सिंह ने 35 गेंदों पर अपना अर्धशतक जड़ दिया है. यह इस सीजन उनका चौथा अर्धशतक है. 12 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर दो विकेट पर 127 रन है.
PBKS vs RR Live Score: पंजाब का स्कोर 100 के पार
पंजाब किंग्स ने शुरुआती 10 ओवर में दो विकेट पर 107 रन बना लिए हैं. फिलहाल प्रभसिमरन सिंह 38 रन और श्रेयस अय्यर 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
PBKS vs RR Live Score: पंजाब को लगा दूसरा झटका
9वें ओवर की दूसरी गेंद पर पंजाब को कूपर कोनोली के रूप में दूसरा झटका लगा. कोनोली 14 गेंदों पर 30 रन बनाकर यश राज पुंजा की गेंद पर आउट हो गए. 8.2 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर एक विकेट पर 96 रन है.
PBKS vs RR Live Score: पंजाब ने पावरप्ले में बनाए 65 रन
पंजाब ने पावरप्ले के 6 ओवर में एक विकेट पर 65 रन बना लिए हैं. फिलहाल प्रभसिमरन सिंह 25 रन और कूपर कोनोली 6 रन बनाकर खेल रहे हैं.
PBKS vs RR Live Score: पंजाब को लगा पहला झटका
तीसरे ओवर की 5वीं गेंद पर पंजाब को प्रियांश आर्या के रूप में पहला झटका लगा. प्रियांश 11 गेंदों पर 29 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आउट हो गए. 3 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर एक विकेट पर 37 रन है.
PBKS vs RR Live Score: 2 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 29/0
प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने पंजाब किंग्स को दमदार शुरुआत दिलाई है. 2 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर बिना किसी नुकसान 29 रन है. प्रियांश ने नांद्रे बर्गर के ओवर की 6 गेंद पर 21 रन ठोक दिए.
PBKS vs RR Live Score: पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू
पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या पारी का आगाज करने मैदान पर उतरे हैं. वहीं, राजस्थान रॉयल्स की ओर से तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पहला ओवर फेंकने आए हैं.
PBKS vs RR Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन
राजस्थान रॉयल्स: रवि बिश्नोई, रवि सिंह, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, शिम्रोन हेटमायर.
पंजाब किंग्स: विष्णु विनोद, विजयकुमार विशक, जेवियर बार्टलेट, हरप्रीत बराड़, मुशीर खान.
PBKS vs RR Live Score: पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
PBKS vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा.
PBKS vs RR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव
इस मुकाबले के लिए राजस्थान और पंजाब दोनों ने 2-2 बदलाव किए हैं. राजस्थान ने शिमरोन हेटमायर और रवि बिश्नोई की जगह दासुन शनाका और यशराज पुंजा की टीम में शामिल किया है. वहीं, पंजाब ने शशांक सिंह की जगह सूर्यांश शेडगे को मौका दिया है, जबकि लॉकी फर्ग्युसन की एंट्री हुई है.
PBKS vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अब पंजाब किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी.
PBKS vs RR Live Score: कुछ ही देर में होगा टॉस
PBKS vs RR मैच के लिए अब से कुछ ही देर में यानी शाम 7 बजे टॉस होगा. इसके आधे घंटे बाद 7.30 मैच शुरू होगा. मुल्लांपुर में मौसम फिलहाल साफ है और टॉस में कोई रुकावट की संभावना नहीं है.
PBKS vs RR Live Score: चौथे नंबर पर है राजस्थान रॉयल्स की टीम
राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन अब तक 8 मैच खेले हैं और 5 में जीत हासिल की है, जबकि तीन मुकाबले हारे हैं. टीम को अपने पिछले मैच में SRH के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. राजस्थान के 10 अंक हैं और फिलहला पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है.
PBKS vs RR Live Score: अब तक अजेय है पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स ने इस सीजन अभी तक अजेय है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब की टीम ने अब तक 7 मैच खेले हैं और 6 में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. पंजाब के पास 13 अंक हैं और फिलहाल पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है.
PBKS vs RR Live Score: पिच रिपोर्ट
मुल्लांपुर में होने वाले इस मुकाबले में रनों की बौछार देखने को मिल सकती है. इस सीजन में इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 212 रन रहा है, जो साफ दिखाता है कि यहां बल्लेबाजों को काफी मदद मिल रही है. दोनों टीमों के पास मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप है और ऐसे में यह एक हाई स्कोरिंग मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है.
PBKS vs RR Live Score: कैसा है मौसम का हाल?
PBKS vs RR मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ में आज हल्कि बारिश की संभावना बनी हुई है. मैच के दौरान बारिश का अनुमान करीब 20 से 30 प्रतिशत के बीच है, ऐसे में खेल में थोड़ी बहुत रुकावट आ सकती है. चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं, शहर के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.
PBKS vs RR Live Score: पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, नेहल वढ़ेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ज़ेवियर बार्टलेट, मार्को यानसेन, विजयकुमार वैशाख, युजवेंद्र चहल.
इम्पैक्ट प्लेयर – प्रियांश आर्या.
PBKS vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, बृजेश शर्मा.
इम्पैक्ट प्लेयर – शिमरोन हेटमायर.
PBKS vs RR Live Score: किसका पलड़ा है भारी?
पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो राजस्थान का पलड़ा भारी दिखाई देता है. आईपीएल में अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें राजस्थान ने 17 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब किंग्स ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है.
PBKS vs RR Live Score: पंजाब किंग्स की टीम
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, ज़ेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, नेहल वढ़ेरा, सूर्यांश शेडगे, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, बेन ड्वार्शियस, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्यूसन, अजमतुल्लाह उमरजई, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद.
PBKS vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स की टीम
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, यश राज पुंजा, अमन राव पेराला.
PBKS vs RR Live Score: आज पंजाब के सामने राजस्थान की चुनौती
आईपीएल 2026 के 40वां मुकाबले में आज (28 अप्रैल) पंजाब किंग्स के सामने राजस्थान रॉयल्स की चुनौती होगी. यह मैच न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में हैं और ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.
IPL 2026, Punjab Kings vs Rajasthan Royals Highlights: आईपीएल 2026 का 40वां मुकाबला मंगलवार, 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में राजस्थान ने पंजाब के खिलाफ 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने 223 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था. जवाब में राजस्थान की टीम ने 19.2 ओवर में ही 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने 27 गेंदों पर 51 रन और वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली. वहीं, डेनोवन फरेरा ने 26 गेंदों पर नाबाद 52 रन और शुभम दुबे ने 12 गेंदों पर नाबाद 31 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. वहीं, पंजाब की ओर से युजवेंद्र चहल ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि अर्शदीप सिंह को एक विकेट मिला.
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बनाए. टीम के लिए प्रभसिमरन सिंह और मार्कस स्टोइनिस ने शानदार अर्धशतक जड़ा. प्रभसिमरन ने 44 गेंदों पर 59 रन बनाए, जबकि स्टोइनिस ने 22 गेंदों पर 62 रनों की तूफानी पारी खेली. इनके अलावा, कप्तान श्रेयस अय्यर और कूपर कोनोली ने 30-30 रन बनाए, जबकि प्रियांश आर्या ने 29 रनों का योगदान दिया. वहीं, राजस्थान की ओर से यश राज पुंजा ने दो विकेट झटके, जबकि जोफ्रा आर्चर और नंद्रे बर्गर ने 1-1 विकेट लिया. राजस्थान की यह 9 मैचों में छठी जीत है और इसी के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. वहीं, यह पंजाब के लिए इस सीजन पहली हार है और 8 मैचों में 6 जीत के साथ अब भी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है.
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
4 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
5 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
6 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
6 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
7 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
9 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
17 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
17 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines