Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत की निशा दहिया को निराशा हाथ लगी है। विमेंस रेसलिंग के 68 किलोग्राम भारवर्ग में निशा दहिया को क्वार्टरफाइनल में उत्तर कोरिया की सोल गम पाक से हार का सामना करना पड़ा है। सोल ने 10-8 से इस मुकाबले में जीत हासिल की है। इस मुकाबले में हार के बाद निशा सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गई हैं। इससे पहले निशा ने पहले राउंड 16 में यूक्रेन की टेटियाना रिज़्को मात दी थी।
निशा ने की थी अच्छी शुरुआत
निशा ने इस मैच में अच्छी शुरुआत की थी। वो शुरू में फॉर्म में दिखी थी और उन्होंने 4 अंक हासिल किए थे। उनकी विरोधी सोल गम पाक लगातार संघर्ष कर रही थी। दूसरे राउंड में भी निशा ने 4 और अंक हासिल किए थे। इस दौरान उत्तर कोरिया की सोल गम पाक के सिर्फ 6 ही अंक थे।
ये भी पढ़ें: 0.004 सेकंड से गोल्ड मेडल से चूक गया खिलाड़ी, चरम पर पहुंच गया रोमांच
चोट से दिखी परेशान
तीसरे राउंड में निशा को दाहिने हाथ में दिक्कत का सामना करना पड़ा था। वो लगातार रो रही थी। इस दौरान फिजियो ने उनकी जांच की। इसके निशा मैच में संघर्ष करती हुई नजर आई। वो इसके बाद मैच में पिछड़ गई और सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गई। मैच खत्म होने में जब सिर्फ 13 सेकेंड बचे थे, तब दोनों खिलाड़ी 8-8 पॉइंट पर थे। इसके बाद सोल पाक ने तेजी दिखाते हुए 2 अंक और पॉइंट हासिल किए।
इससे पहले निशा ने राउंड 16 मुकाबले में टेटियाना रिज़्को को हराया था। इस मैच में निशा शुरू में पिछड़ रही थी। निशा ने मैच के अंतिम समय में वापसी की। उन्होंने आखिरी सेकेंड में टेटियाना रिज़्को को मैट से बाहर कर दिया था और 2 पॉइंट हासिल किए थे और मैच में जीत हासिल की थी।
ये भी पढ़ें: कोहनी से बहता रहा खून, फिर भी लक्ष्य ने नहीं छोड़ा मैदान, लाल हो गया कोर्ट
ये भी पढ़ें: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने रचा इतिहास, पहली बार क्वार्टर फाइनल में
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
5 mins agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines