---विज्ञापन---

खेल

VIDEO: रणजी ट्रॉफी फाइनल में हुई ‘लड़ाई’, अंपायर ने किया बीच बचाव, जानें पूरा मामला

Ranji Trophy: 24 फरवरी से कर्नाटक और जम्मू कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मैच खेला जा रहा है. मैच के दूसरे दिन कर्नाटक और जम्मू कश्मीर के खिलाड़ी के बीच तीखी बहस हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Feb 25, 2026 13:47

Ranji Trophy: 24 फरवरी से रणजी ट्रॉफी का फाइनल मैच जम्मू कश्मीर और कर्नाटक के बीच खेला जा रहा है. 25 फरवरी यानी मैच के दूसरे दिन जम्मू कश्मीर और कर्नाटक के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए.जम्मू कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने आपा खो दिया और कर्नाटक के खिलाड़ी केवी अनीश को टक्कर मार दी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

रणजी फाइनल में हुई लड़ाई

जम्मू कश्मीर इस मैच में पहले बल्लेबाजी कर रही है. 101वें ओवर के दौरान डोगरा ने एक चौका लगाया, जिसके बाद वह फील्डिंग कर रहे केवी अनीश के पास गए और अपनी हेलमेट से टक्कर मार दी. इसके बाद कहा-सुनी बढ़ी. इसके बाद मयंक अग्रवाल तुरंत मौके पर पहुंचे और डोगरा को समझाया. बाद में अंपायर ने भी डोगरा और अनीश को अलग किया. ओवर खत्म होने के बाद डोगरा ने अनीश से माफी भी मांगीं. लेकिन तब अनीश ने उन्हें माफ नहीं किया. तनाव यहीं खत्म नहीं हुआ. बाद में केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने डोगरा की हरकत पर टिपण्णी की.

---विज्ञापन---

बता दें कि कर्नाटक ने कुल 8 रणजी खिताब अपने नाम किए हैं, टीम ने पहला खिताब साल 1982-83 में बृजेश पाठक की कप्तानी में जीता था, जबकि कश्मीर अपना पहला खिताब जीतने की तैयारी में है. कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई है.

जम्मू कश्मीर की शानदार बल्लेबाजी

पहली बल्लेबाजी करने उतरी जम्मू कश्मीर ने 125 ओवर का खेल खत्म होने तक 400/4 रन बना दिए हैं. जम्मू कश्मीर की ओर से यावर हसन ने 150 गेंदों में 88 रन बनाए, जबकि शुभम पुंडिर ने 247 गेंदों में 121 रनों की पारी खेली. वहीं, अब्दुल समद ने 104 गेंदों में 61 रन बनाए. इसके अलावा कन्हैया वधावन 59 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. जम्मू कश्मीर पहली पारी में बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: चोटिल होने से बाल-बाल बचे इन फॉर्म शिवम दुबे, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले टला हादसा!

First published on: Feb 25, 2026 01:46 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.