वसीम जाफर ने संजू सैमसन को किया किनारे, यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन को मौके देने की कही बात

वनडे विश्व कप 2027 के लिए वसीम जाफर ने भारत के बैकअप ओपनर का जिक्र किया है. वसीम जाफर ने इस रेस में संजू सैमसन को काफी पीछे रखा है. जाफर ने संजू को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन का भी जिक्र किया है.

Sanju Samson: Image Credit- Screengrab/ Jiohotstar

Sanju Samson: Image Credit- Screengrab/ Jiohotstar

संजू सैमसन भारत के लिए लगातार टी-20 में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया और अपने बेहतरीन खेल से भारत को विश्व कप जिताने में मदद की. लेकिन बात अगर आगामी वनडे विश्व कप 2027 के लिए बैकअप ओपनर की करें तो संजू इस रेस में काफी पीछे दिखाई देते हैं. ऐसा मानना है भारत के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर का. उन्होंने संजू को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन

जाफर ने संजू को बताया पीछे

वसीम जाफ का मानना है कि वनडे विश्व कप 2027 के बैकअप ओपनर के लिए संजू सैमसम को नहीं, बल्कि यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन को चुनना चाहिए. उन्होंने बताया है कि वनडे में संजू के उनके प्रदर्शन में निरंतरता की थोड़ी कमी है. डीडी स्पोर्ट्स पर बात करते हुए वसीम ने कहा कि मैं संजू को वनडे विश्व कप 2027 के लिए बैकअप ओपनर के तौर पर काफी पीछे रखता हूं. उनके प्रदर्शन में निरंतरता की थोड़ी कमी मुझे महसूस होती है. वनडे क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी के लिए अधिक निरंतरता की जरूरत होती है, क्योंकि बल्लेबाजी करने के लिए काफी समय मिलता है. हालांकि संजू ने अपने आखिरी वनडे में शतकीय पारी खेली है, लेकिन वनडे में वह लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं.

विज्ञापन

जाफर ने आगे कहा कि भारत के पास संजू सैमसन से अच्छे विकल्प हैं. जाफर ने इस रेस में यशस्वी जायसवाल को सबसे आगे रखा. इसके अलावा उन्होंने साई सुदर्शन का भी नाम लिया. उनका मानना है कि जायसवाल इस रेस के लिए पक्के हैं, जबकि साई सुदर्शन को भी चुना जा सकता है. सुदर्शन के पास भी वनडे क्रिकेट खेलने की अच्छी तकनीक है. सुदर्शन स्ट्राइक रोटेट करने में माहिर हैं.

वनडे में रोटेशन जरूरी- जाफर

वनडे क्रिकेट में स्ट्राइक रोटेशन करना सबसे अहम है. उन्होंने विराट कोहली का भी उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि विराट कोहली स्ट्राइक रोटेट करते हैं और वह इस खेल में माहिर हैं. वनडे क्रिकेट में यही जरूरी है.

विज्ञापन

वनडे में किसके आकंड़े बेहतर?

यशस्वी जायसवाल ने छह वनडे मैचों में 285 रन बनाए हैं. उन्होंने 2 शतक भी जड़े हैं. इसके अलावा साई सुदर्शन अपनी 3 वनडे पारियों में 2 अर्धशतक भी लगा चुके हैं. संजू सैमसन 16 वनडे मैचों में उन्होंने 56.67 के औसत से 510 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ