सुरेश रैना ने खोला रिटायरमेंट का राज, बताया धोनी का हैरान कर देने वाला रिएक्शन

महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना ने एक ही दिन संन्यास की घोषणा की थी. धोनी के ऐलान के कुछ मिनटों बाद ही रैना का भी बयान सामने आ गया था. अब रैना ने खुलासा किया है कि उनके संन्यास पर धोनी का क्या रिएक्शन था.

Suresh Raina & MS Dhoni

सुरेश रैना का बड़ा बयान आया सामने (Image: Instagram/sureshraina3)

Suresh Raina & MS Dhoni: एमएस धोनी और सुरेश रैना की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है. धोनी को रैना बहुत मानते हैं. दोनों ने टीम इंडिया में साथ में खेला. इसके बाद IPL में कई सालों तक साथ रहे. 15 अगस्‍त 2020 को धोनी ने इंटरनेशनल करियर से संन्यास की घोषणा की थी. तुरंत ही रैना ने भी क्रिकेट को अलविदा कह दिया. रैना ने अब खुलासा किया है कि उनके रिटायरमेंट पर धोनी का क्या रिएक्शन था. आइए आपको बताते हैं.

विज्ञापन

धोनी हो गए थे हैरान

भारतीय समयानुसार शाम 7:29 बजे धोनी ने रिटायरमेंट का ऐलान किया था. धोनी ने कहा कि अब उन्हें रिटायर माना जाए. कुछ मिनटों बाद रैना ने भी संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी. हाल ही में आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट पर रैना ने शिरकत की. वहां पर उन्होंने कई बड़े सवालों के जवाब दिए. चोपड़ा ने रैना से रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछा. साथ ही ये भी बताने को कहा कि धोनी का रिएक्शन क्या था. रैना ने कहा कि उनके संन्यास के फैसले पर धोनी हैरान रह गए थे.

विज्ञापन

सुरेश रैना ने कहा, “ये खेल है और आप एक खिलाड़ी के रूप में इसे जीते हैं. हम सभी देश के लिए बहुत कुछ करते हैं. सभी के माता-पिता बहुत सी चीजों से डील करते हैं. वो एक ऐसा पल था जब मुझे लगा कि ये सही फैसला है. मेरे साथ सभी चीजें सही भी हो रही थीं. हर कोई अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहता है. मेरी उम्र उस वक्त 32 या 33 थी. जब धोनी ने संन्यास लिया तब मैंने भी जाकर कहा कि बस हो गया. धोनी ने मुझसे इतना ही कहा कि ये क्या किया तूने?”

विज्ञापन

धोनी और रैना का रिश्ता है शानदार

पॉडकास्ट में रैना ने धोनी के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की. रैना ने कहा कि मुझे ऊपर बल्लेबाजी कराने के लिए धोनी ने अपनी बैटिंग पोजिशन में बदलाव किया था. रैना ने कहा, “मेरे ख्याल से मैं उस दौरान कप्तान और टीम के लिए खेलता था. मेरे कप्तान कहने की वजह भी है. उन्होंने अपनी जगह मुझे बल्लेबाजी क्रम में रखा और ऊपर भेजा. उन्होंने बड़ा समझौता किया. जब दादा कप्तान थे तो माही भाई ऊपर खेला करते थे. बाद में धोनी ने जिम्मेदारी ली. उन्होंने कहा युवी पा ऊपर खेलेंगे और सुरेश तुम वहां पर बैटिंग करोगे और मैं यहां बैठा हूं.”

ये भी पढ़ें: ‘अभिषेक शर्मा को टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए’, पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना का युवा बल्लेबाज को लेकर बड़ा बयान

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ