Duleep Trophy 2026: 14 बार की चैंपियन साउथ जोन की ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11, राहुल नहीं खेलेंगे फाइनल

Duleep Trophy 2026: साउथ जोन क्रिकेट टीम का दलीप ट्रॉफी में रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है. साल 2026 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है. साउथ जोन की टीम दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में पहुंच चुकी है. जहां पर टीम का प्रदर्शन अच्छा रहने की उम्मीद जताई जा रही है.

Tilak Varma

साउथ जोन की टीम 15वीं बार बनना चाहेगी दलीप ट्रॉफी चैंपियन (Pic Credit- Screengrab)

विज्ञापन

Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच होने वाला है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले इस फाइनल मुकाबले में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है. 6 सितंबर से होने वाले इस फाइनल मुकाबले में कई टीम इंडिया के सुपरस्टार नजर आने वाले हैं. हालांकि मैच शुरू होने से पहले देखें तो साउथ जोन की टीम मजबूत नजर आ रही है. भले ही फाइनल मुकाबले में केएल राहुल नहीं खेल रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी साउथ जोन की प्लेइंग 11 में कई सितारे नजर आ रहे हैं. 

बल्लेबाजी में हो सकता है बड़ा बदलाव 

सलामी बल्लेबाजी में फिलहाल कोई बदलाव होता हुआ नहीं नजर आ रहा है. विकेटकीपर नारायण जगदीशन का खेलना तय है. उन्होंने अब तक प्रदर्शन भी अच्छा किया है. वहीं उनका साथ रिकी भुई ही निभाने वाले हैं. टीम उनके ऊपर बड़ा भरोसा जता रही है. हालांकि अब नंबर 3 पर देवदत्त पडिक्कल खेलते हुए नजर आ सकते हैं. पडिक्कल श्रीलंका के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करके आ रहे हैं. ऐसे में वो इस मुकाबले में भी उसी अंदाज में खेलना चाहेंगे. 

विज्ञापन

नंबर 4 पर अब शेख रशीद नजर आ सकते हैं. रशीद से भी टीम को बड़ी उम्मीदें हैं. फाइनल मुकाबले में वो बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. कप्तान तिलक वर्मा ने पिछले मुकाबले में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही इस मैच में भी तिलक पहले से भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे. इसके अलावा स्मरण रविचंद्रन को नंबर 6 पर खिलाया जा सकता है. रविचंद्रन अब फाइनल मुकाबले में खुद को एक बार फिर से साबित करना चाहेंगे.  

गेंदबाजी में होगी मोहम्मद सिराज की एंट्री 

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की भी फाइनल मुकाबले में एंट्री हो गई है. सिराज ने श्रीलंका में अच्छा प्रदर्शन किया था. ऐसे में वो भी पडिक्कल की तरह ही इस मैच में भी अपनी लय बरकरार रखने का पूरा प्रयास करेंगे. स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर की भूमिका में श्रेयस गोपाल की जगह पक्की नजर आ रही है. गोपाल ने अब तक गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही कमाल का प्रदर्शन किया है. 

इनके अलावा गेंदबाजी में तयन त्यागराजन, विदवध कावेरप्पा और एमडी निधीश नजर आने वाले हैं. इन तीनों ने ही सेमीफाइनल मुकाबले में प्रभावित किया था. ऐसे में वो एक बार फिर से फाइनल मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करके अपनी टीम को 15वीं बार दलीप ट्रॉफी चैंपियन बनाना चाहेंगे. सिराज और पडिक्कल की एंट्री ने इस टीम को बड़ा चांस दिया है. 

विज्ञापन

साउथ जोन टीम की संभावित प्लेइंग 11 

रिकी भुई, नारायण जगदीशन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, मोहम्मद सिराज, तनय त्यागराजन, विदवथ कावेरप्पा, एमडी निधीश. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ