युजवेंद्र चहल ने 9 विकेट लेकर कर दिया बड़ा कमाल, टीम इंडिया में वापसी का खटखटाया दरवाजा

Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल भारतीय टीम से दूर चल रहे हैं. उन्होंने नॉर्थहैम्पटनशायर के लिए बेहतरीन गेंदबाजी की. उन्होंने 9 विकेट लेकर तहलका मचा दिया है. उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से महफिल लूटी है और टीम इंडिया के लिए दरवाजा खटखटाया है.

युजवेंद्र चहल ने काउंटी क्रिकेट में किया कमाल/ Image Source: Northamptonshire

युजवेंद्र चहल ने काउंटी क्रिकेट में किया कमाल/ Image Source: Northamptonshire

Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेट टीम से दूर चल रहे युजवेंद्र चहल इन दिनों काउंटी क्रिकेट में भाग ले रहे हैं. उन्होंने डरहम के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और 9 विकेट लेकर तहलका मचा दिया. हालांकि उनकी टीम 50 रनों पर ढेर हो गई. लेकिन चहल के प्रदर्शन ने महफिल लूटी. उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से टीम इंडिया में वापसी का दरवाजा खटखटाया है. हालांकि चहल के शानदार प्रदर्शन के बाद भी उनकी टीम जीत नहीं पाई.

विज्ञापन

चहल ने किया शानदार प्रदर्शन

नॉर्थम्पटनशायर की ओर से पहली पारी में चहल ने सबसे ज्यादा विकेट लिए. उन्होंने 15.2 ओवर में 36 खर्च कर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. उन्होंने बेन स्टोक्स को भी क्लीन बोल्ड किया था.

विज्ञापन

इसके बाद चहल ने दूसरी पारी में भी शानदार प्रदर्शन किया और 5 विकेट हॉल लिया. उन्होंने दूसरी पारी में भी नॉर्थम्पटनशायर की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लिए. उन्होंने 26.5 ओवर में 84 रन खर्च कर 5 बल्लेबाजों को विकेट लिया. उन्होंने इस तरह मैच में 9 विकेट लिए. चहल के शानदार प्रदर्शन ने अब महफिल लूट ली है. उन्होंने टीम इंडिया में वापसी का दरवाजा भी खटखटाया है. चहल लगातार भारतीय टीम से नजरअंदाज हो रहे हैं.

नॉर्थम्पटनशायर को मिली हार

डरहम ने पहली पारी में 56.2 ओवर बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए हैं. डरहम की ओर से पहली पारी में डेविड बेडिंगहैम ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 91 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली. जवाब में नॉर्थम्पटनशायर ने 88 ओवर में 263 रन बनाए. जेम्स सेल्स ने 135 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली. उन्होंने पहली पारी में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए. इसके बाद डरहम ने 84.5 ओवर में 261 रन बनाए, जिसके जवाब में नॉर्थम्पटनशायर ने खराब प्रदर्शन किया. टीम 22.2 ओवर में 50 रनों पर सिमट गई. डरहम ने 153 रनों से मुकाबला जीत लिया.

विज्ञापन

चहल ने भारत के लिए साल 2023 में खेला

चहल ने भारत के लिए अब तक 72 वनडे मैच खेले हैं. उन्होंने 121 विकेट अपने नाम किए हैं. इसके अलावा उन्होंने 2 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं. इसके अलावा 80 टी-20 मैच में उन्होंने 96 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. उन्होंने 1 बार 5 विकेट हॉल लिया है. उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच साल 2023 में खेला था. इसके बाद से वह लगातार नजरअंदाज हो रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ