T20 World Cup: चोटिल होने से बाल-बाल बचे इन फॉर्म शिवम दुबे, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले टला हादसा!

Shivam Dube Almost Got Injured: भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा मैच होने जा रहा है. सुपर 8 में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और साउथ अफ्रीका ने उन्हें हरा दिया. अब जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के लिए टीम इंडिया ने अभ्यास किया. इसी बीच शिवम दुबे चोटिल होते-होते बचे. इसी का वीडियो सामने आया.

Shivam Dube Almost Got Injured

चोटिल होते-होते बचे दुबे

Shivam Dube Almost Got Injured: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का अगला मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाला है. सुपर 8 में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध पहला मैच हारने के बाद अब यह उनका दूसरा मैच होगा. टीम इंडिया के लिए अब हर एक मैच महत्वपूर्ण रहने वाला है. उन्हें सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अपने अगले दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे. शिवम दुबे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक टीम इंडिया के MVP रहे हैं. हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि दुबे चोटिल होते-होते बचे.

विज्ञापन

चोटिल होने से बाल-बाल बचे शिवम दुबे

चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया ने जमकर अभ्यास किया. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शिवम दुबे बाउंड्री के करीब कैच प्रैक्टिस कर रहे हैं. इसी बीच दुबे के हाथ से एक कैच छूट गया और उनकी उंगली में चोट आई. शिवम काफी दर्द में नजर आए और अपना हाथ झटकने लगे. ऑलराउंडर की ये चोट उतनी गंभीर नहीं थी और उन्होंने कैच प्रैक्टिस जारी रखी. इन फॉर्म दुबे के साथ जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले बड़ा हादसा होते-होते टल गया.

विज्ञापन

आप नीचे यह वीडियो देख सकते हैं:

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup से बाहर होने के बाद इस टीम ने बदला हेड कोच, इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

विज्ञापन

टीम इंडिया के अभ्यास सत्र से मिले बड़े संकेत

साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद अब टीम इंडिया के लिए हर एक मैच महत्वपूर्ण है. इसी वजह से भारतीय खिलाड़ी जमकर अभ्यास कर रहे हैं, ताकि मैच में वो दमदार प्रदर्शन कर सकें. चेन्नई में प्रैक्टिस सत्र के दौरान रिंकू सिंह मौजूद नहीं थे. पिता की तबीयत खराब होने के कारण वो घर लौट गए.

खबर सामने आ रही है कि शायद रिंकू अगला मैच नहीं खेलेंगे. संजू सैमसन अभी प्लेइंग 11 से बाहर हैं. इसके बावजूद उन्होंने एक घंटे तक अभ्यास किया और बड़े-बड़े शॉट लगाए. इससे संकेत मिल रहे हैं कि रिंकू की जगह सैमसन को जिम्बाब्वे के खिलाफ 26 फरवरी को होने वाले मैच में जगह मिल सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ