पाकिस्तान की खस्ता हालत पर मैथ्यू हेडन ने दिया बयान, कहा- एक पैर के अंगूठे पर खड़ी पाक टीम

Matthew Hayden: पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन पर बात करते हुए मैथ्यू हेडन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया है कि पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन की असली वजह क्या है. हेडन पाकिस्तान क्रिकेट के लिए काम कर चुके हैं.

मैथ्यू हेडन पाकिस्तान क्रिकेट पर बात करते हुए/ Image Source: Screengrab/ Wisden

मैथ्यू हेडन पाकिस्तान क्रिकेट पर बात करते हुए/ Image Source: Screengrab/ Wisden

Matthew Hayden: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में अब तक पाकिस्तान ने खेले गए 2 मैच को गंवाया है. पाकिस्तान को दोनों ही मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया और 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर निकाल दिया. इसके अलावा हेड कोच और फास्ट बॉलिंग कोच की छुट्टी भी कर दी गई. सीरीज गंवाने के बाद पाकिस्तान की दुनिया में आलोचना हो रही है. अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने पाकिस्तान की बद से बदतर हालत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन

मैथ्यू हेडन ने क्या कहा?

हेडन पाकिस्तान के लिए बल्लेबाजी कोच और मेंटॉर की भूमिका निभा चुके हैं. अब उन्होंने पाकिस्तान के लगातार खराब प्रदर्शन पर भी बयान दिया. उन्होंने विस्डेन क्रिकेट पर बात करते हुए कहा “पाकिस्तान हमेशा ही कमजोर टीम साबित होती है, क्योंकि उनकी स्वाभाविक प्रतिभा असाधारण है. मेरा मतलब है, जो भी खिलाड़ी खेल प्रतिभा को पहचान सकता है, वह देख सकता है कि पाकिस्तान के पास इसकी कोई कमी नहीं है. दिक्कत यह है कि यह प्रतिभा कभी केंद्रित नहीं हो पाती है, क्योंकि इसे केंद्रित होने का मौका ही नहीं मिलता है. यह हमेशा अव्यवस्था में रहती है. वे हमेशा एक पैर के बल खड़े रहते हैं, दो पैरों पर खड़े होने की तो बात ही छोड़िए. इसलिए पाकिस्तान टीम में स्थिरता की कमी है.

विज्ञापन

हेडन पाकिस्तान टीम के लिए काम कर चुके हैं. उन्होंने उन दिनों को याद करते हुए कहा कि मुझे पाकिस्तान के साथ काम करने में मजा आया. लेकिन अभी भी कुछ नहीं बदला है. दबाव वाला माहौल अंदर के खिलाड़ियों के लिए होता. ये बाहरी लोगों के लिए नहीं होता है. दबाव में प्रदर्शन करना खिलाड़ियों के लिए काफी कठिन है.

विज्ञापन

लगातार 2 हार से मचा बवाल

इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में खेले गए पहले मैच में पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इसके अलावा दूसरे मैच में इंग्लैंड ने पाक को 194 रनों से एकतरफा हराया.

इसके बाद पीसीबी ने अपने 7 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया. वहीं हेड कोच सरफराज अहमद और फास्ट बॉलिंग कोच उमर गुल को उनके पद से हटा दिया गया. इसके अलावा पीसीबी ने इमाम उल हक और मोहम्मद रिजवान के सिलेक्शन पर सवाल खड़े किए और कारण बताओ नोटिस भी जारी किया. पीसीबी ने सिलेक्शन कमेटी से जवाब मांगा है और कहा कि इन खिलाड़ियों को सिलेक्ट करने का आधार क्या था?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ