Paralympic 2024: पैरालंपिक में क्या होता है एथलीट के आगे कोड का मतलब, खिलाड़ियों की पहचान से कैसे है जुड़ा?

Paralympics 2024 Games Know All Rules: पैरालंपिक गेम्स में भारत के 84 एथलीट हिस्सा लेंगे। इस बार भारत ने सबसे बड़ा दल भेजा है। ये एथलीट 12 स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। आइए जानते हैं पैरालंपिक गेम्स में नियमों के बारे में…

Paralympic 2024

Paralympic 2024

विज्ञापन

Paralympics 2024 Games Know All Rules: पेरिस ओलंपिक के बाद पैरालंपिक की शुरुआत 28 सितंबर से होने जा रही है। पैरालंपिक गेम्स 8 सितंबर तक चलेंगे। जिसमें दिव्यांग खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस बार पैरालंपिक में भारत के 84 एथलीट्स का सबसे बड़ा दल भेजा गया है। ये एथलीट 12 स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। इन एथलीट्स के खेल की पहचान एक कोड से होगी। दरअसल, पैरालंपिक गेम्स में खिलाड़ियों के नाम के आगे एक कोड लिखा होता है। जिससे उनके खेल के बारे में पता चलता है। आइए आपको पैरालंपिक से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारी बताते हैं…

शारीरिक दुर्बलता वाले एथलीट्स को मिलता है मौका

पैरालंपिक में दिव्यांग खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकते हैं। यानी शारीरिक दुर्बलताओं वाले खिलाड़ियों को ही इसमें हिस्सा लेने की अनुमति होती है। नियमों के अनुसार, 10 तरह की दुर्बलताएं इसमें शामिल होती हैं। जैसे कि पैरों की लंबाई, मांसपेशियों की दुर्बलता, जकड़न, देखने में दिक्कत वाले एथलीट्स को पैरालंपिक में हिस्सा लेने का मौका मिलता है। गौरतलब है कि पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों में अब तक की सबसे ज्यादा महिला एथलीट और प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेंगे। जानकारी के अनुसार, पेरिस 2024 में रिकॉर्ड 168 प्रतिनिधिमंडलों के लगभग 4,400 एथलीट भाग लेंगे। इन 4,400 एथलीट्स में रिकॉर्ड 1,983 महिलाएं शामिल रहेंगी। पैरालंपिक में 22 खेलों में 549 मेडल के लिए प्रतिस्पर्धा की जाएगी।

विज्ञापन

हर कैटेगरी का एक कोड

अब बात करते हैं कैटेगरी के आगे लिखे नंबर या कोड का मतलब क्या होता है? दरअसल, पैरालंपिक में हर कैटेगरी का एक नंबर और कोड लिखा होता है। जैसे खड़े होकर खेले जाने वाले गेम्स की कैटेगरी S से शुरू होती है। इन नंबर्स से खिलाड़ी की शारीरिक दुर्बलता का भी पता चलता है। मसलन, किसी खिलाड़ी की कैटेगरी के आगे SL लिखा है तो इसका मतलब है कि उसके निचले हिस्से यानी लोअर लिंब में परेशानी है। वहीं जैवलिन थ्रो जैसे गेम्स में नॉर्मल तरीके से खड़े होकर और व्हील चेयर पर बैठकर थ्रो किया जाता है। ऐसे में इनकी कैटेगरी अलग-अलग होती है। इसके साथ ही कुछ गेम्स ऐसे भी हैं, जिनमें 10 तरह की शारीरिक दुर्बलता वाले दिव्यांग हिस्सा ले सकते हैं।

विज्ञापन

टोक्यो में जीते थे 19 पदक

बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में भारत ने रिकॉर्ड 19 पदक जीते थे। इसमें 5 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज शामिल रहे। इस बार भी भारत के सबसे बड़े दल से काफी उम्मीदें हैं। 28 अगस्त को उद्घाटन समारोह के बाद 29 अगस्त को ताइक्वांडो, साइकिलिंग, बैडमिंटन और तीरंदाजी में भारतीय प्रतिभाएं प्रदर्शन करती नजर आएंगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ