Pakistan mens Hockey Team: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारतीय टीम ने अपना जलवा दिखाया और खिताब को अपने नाम किया। वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान इस इवेंट में तीसरे स्थान पर रहा। सेमीफाइनल मैच में उसे चीन ने शिकस्त दी थी। बॉन्ज मेडल का खिताब अपने नाम करने के बाद पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने अपने खिलाड़ियों को प्राइज मनी देने का ऐलान किया। हालांकि ये रकम इतनी कम है कि आप को जानकर हंसी आ जाएगी।
पाकिस्तानी को मिलेंगे सिर्फ इतने डॉलर
इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने कोरिया को 5-2 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया था। हालांकि अब पाकिस्तान हॉकी महासंघ के अध्यक्ष मीर तारिक बुगती ने खिलाड़ियों को कांस्य पदक जीतने के बाद इनामी राशि का ऐलान किया। पाकिस्तानी खिलाड़ियों को 100 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे,जो पाकिस्तानी रुपये के हिसाब से लगभग 28 हजार रुपये हैं। हालांकि अपने नेशनल खिलाड़ियों को इतनी कम इनामी राशि देकर पाकिस्तान ने खुद अपना मजाक बना लिया है।
इसके अलावा पीएचएफ ने टूर्नामेंट के दौरान घायल हुए अबु बकर महमूद को सहायता राशि देने का ऐलान किया। वहीं महासंघ ने गजनफर अली के पिता की मौत पर दुख जताया। उनके पिता का टूर्नामेंट के दौरान निधन हो गया था। इसके बाद भी अली ने पाकिस्तान के लिए खेलना जारी रखा।
भारत ने चीन को हराकर रचा इतिहास
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने अजेय रहते हुए पहला स्थान हासिल किया था। भारत ने चीन को फाइनल में 1-0 से मात देते हुए खिताब अपने नाम किया। भारत ने पांचवी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल में भारत की ओर से जुगराज सिंह ने 51वें मिनट में गोल दाग भारत की जीत सुनिश्चित की थी। भारतीय खिलाड़ियों ने हाल ही में पेरिस में आयोजित हुए ओलंपिक में भी कमाल का प्रदर्शन किया था। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता था। लगातार भारतीय टीम कमाल का प्रदर्शन कर रही है।
ये भी पढ़ें: पंजाब किंग्स को मिला नया कोच, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को मिली बड़ी जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
18 mins agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
53 mins agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
1 hr agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
2 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
3 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
3 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
4 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines