Live Updates
14:25 (IST) 07 Feb 2026
Pakistan vs Netherlands T20 World Cup 2026 LIVE: फहीम अशरफ ने एक ओवर में कूट डाले 24 रन

फहीम अशरफ ने 19वें ओवर में 24 रन बनाकर मैच का रुख पाकिस्तान की मोड़ दिया है. फहीम ने इस ओवर में 3 छक्के और एक चौका जड़ा. अब पाकिस्तान को जीत के लिए 6 गेंदों पर 5 रन चाहिए.

14:29 (IST) 07 Feb 2026
Pakistan vs Netherlands T20 World Cup 2026 LIVE: पाकिस्तान ने 3 विकेट से जीता मुकाबला

पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में नीदरलैंड्स के खिलाफ 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की है. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड्स की टीम ने 148 रनों का टारगेट दिया था, जिसे पाकिस्तान की टीम ने 19.3 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया. फहीम अशरफ ने 19वें ओवर में 24 रन बनाकर मैच का पासा पलट दिया और 11 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाकर पाकिस्तान को जीत दिला दी. पाकिस्तान की ओर साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 47 रनों की पारी खेली, जबकि सैम अयूब ने 24 रन और बाबर आजम ने 15 रन बनाए. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने 2 अहम अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोल लिया है.

---विज्ञापन---

14:11 (IST) 07 Feb 2026
Pakistan vs Netherlands T20 World Cup 2026 LIVE: पाकिस्तान को लगे लगातार दो झटके

148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की हालत खराब होती जा रही है. पाकिस्तान ने 114 के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिया है. 17वें ओवर की पहली गेंद पर शादाब खान सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए. इससे पिछली गेंद पर मोहम्मद नवाज 6 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे थे. पाकिस्तान का स्कोर 17 ओवर के बाद 115/7 है और अब पाकिस्तान को जीत के लिए 18 गेंदों पर 33 रन बनाने हैं, जबकि नीदरलैंड्स को सिर्फ 3 विकेट चटकाने हैं.

13:51 (IST) 07 Feb 2026
Pakistan vs Netherlands T20 World Cup 2026 LIVE: बाबर आजम 15 रन बनाकर आउट

13वें ओवर की चौथी गेंद पर पाकिस्तान को बाबर आजम के रूप में पांचवां झटका लगा. बाबर सिर्फ 15 रन बनाकर वैन डेर मेरवे की गेंद पर आउट हो गए. 100 रन के स्कोर पर पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है.

---विज्ञापन---

13:45 (IST) 07 Feb 2026
Pakistan vs Netherlands T20 World Cup 2026 LIVE: पाकिस्तान को लगा चौथा झटका

12वें ओवर में पॉल वैन मीकेरेन ने पाकिस्तान को एक और झटका दे दिया है. उस्मान खान बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. पाकिस्तान ने 98 रन के स्कोर पर चौथा विकेट गंवा दिया है. पाकिस्तान का स्कोर 12 ओवर के बाद 98 पर 4 विकेट है.

13:41 (IST) 07 Feb 2026
Pakistan vs Netherlands T20 World Cup 2026 LIVE: साहिबजादा फरहान लौटे पवेलियन

12वें की पहली गेंद पर पाकिस्तान को तीसरा झटका लगा. साहिबजादा फरहान 31 गेंदों पर 47 रन बनाकर आउट हुए. फरहान को पॉल वैन मीकेरेन ने आउट किया.

---विज्ञापन---

13:34 (IST) 07 Feb 2026
Pakistan vs Netherlands T20 World Cup 2026 LIVE: पाकिस्तान ने 10 ओवर में बनाए 90 रन

पाकिस्तान ने शुरुआती 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं. फिलहाल साहिबजादा फरहान 45 रन और बाबर आजम 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. अब पाकिस्तान के लिए जीत के लिए 60 गेंदों पर 58 रन बनाने हैं.

13:13 (IST) 07 Feb 2026
Pakistan vs Netherlands T20 World Cup 2026 LIVE: सलमान अली आगा सस्ते में हुए आउट

5वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पाकिस्तान को कप्तान सलमान अली आगा के रूप में दूसरा झटका लगा. सलमान आगा सिर्फ 12 रन बनाकर आर्यन दत्त की गेंद पर आउट हो गए. पाकिस्तान का स्कोर 5 ओवर के बाद 2 विकेट पर 53 रन है.

ये भी पढ़ें-T20 World Cup: पहले ही मैच में बाबर आजम-शाहीन अफरीदी ने मचाया गदर, फैंस को किया हैरान

---विज्ञापन---

12:59 (IST) 07 Feb 2026
Pakistan vs Netherlands T20 World Cup 2026 LIVE: पाकिस्तान को लगा पहला झटका

तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर पाकिस्तान को पहला झटका लगा. सैम अयूब 13 गेंदों पर 24 रन बनाकर आर्यन दत्त की गेंद पर आउट हो गए. नए बल्लेबाज के रूप में कप्तान सलमान आगा आए हैं, जबकि साहिबजादा फरहान 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. फिलहाल पाकिस्तान का स्कोर 3 ओवर के बाद एक विकेट पर 27 रन है.

12:49 (IST) 07 Feb 2026
Pakistan vs Netherlands T20 World Cup 2026 LIVE: पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू

148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम के लिए सैम अयूब और साहिबजादा फरहान पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, नीदरलैंड्स की ओर से आर्यन दत्त पहला ओवर करने आए हैं.

---विज्ञापन---

12:36 (IST) 07 Feb 2026
Pakistan vs Netherlands T20 World Cup 2026 LIVE: पाकिस्तान को मिला 148 रनों का टारगेट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 148 रनों का टारगेट रखा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम 19.5 ओवर में 147 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. आखिरी ओवर में सलमान मिर्जा ने दो ओवर झटके. नीदरलैंड्स की ओर से कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए, जबकि बास डी लीड ने 30 रन और माइकल लेविट ने 24 रन बनाए. वहीं, पाकिस्तान के लिए सलमान मिर्जा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. उनके अलावा, मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद और सैम अयूब ने 2-2 विकेट हासिल किए.

12:33 (IST) 07 Feb 2026
Pakistan vs Netherlands T20 World Cup 2026 LIVE: शाहीन अफरीदी को मिला पहला विकेट

19वें ओवर में शाहीन अफरीदी को अपना पहला विकेट मिला. शाहीन ने रूलोफ वैन डेर मेरवे को 4 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा. नीदरलैंड्स का स्कोर 18.5 ओवर में 8 विकेट पर 140 रन है.

---विज्ञापन---

12:22 (IST) 07 Feb 2026
Pakistan vs Netherlands T20 World Cup 2026 LIVE: नीदरलैंड्स की आधी टीम लौटी पवेलियन

अबरार अहमद ने स्कॉट एडवर्ड्स को पवेलियन भेज दिया है. एडवर्ड्स 37 रन बनाकर आउट हुए. इसी के साथ 175 के स्कोर पर नीरदलैंड्स की आधी टीम पवेलियन लौट गई.

12:25 (IST) 07 Feb 2026
Pakistan vs Netherlands T20 World Cup 2026 LIVE: सैम अयूब ने एक ओवर में झटके 2 विकेट

नीदरलैंड्स पारी के 17वें ओवर में सैम अयूब ने कमाल की गेंदबाजी की और दो विकेट चटकाए. अयूब ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर लोगन वैन बीक बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया. इसके बाद उन्होंने चौथी गेंद पर जैच लायन-कैशेट को भी आउट कर दिया. लायन-कैशेट ने 9 रन बनाए. नीदरलैंड्स ने 17 ओवर के बाद 7 विकेट पर 134 रन है.

---विज्ञापन---

12:05 (IST) 07 Feb 2026
Pakistan vs Netherlands T20 World Cup 2026 LIVE: बास डी लीडे लौटे पवेलियन

नीदरलैंड्स के स्टार बल्लेबाज बास डी लीडे को मोहम्मद नवाज ने पवेलियन भेज दिया है. डी लीडे 25 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए. फिलहाल स्कॉट एडवर्ड्स 23 रन और जैच लायन-कैशेट क्रीज पर मौजूद हैं. नीदरलैंड्स का स्कोर 14 ओवर के बाद 4 विकेट पर 112 रन है.

11:48 (IST) 07 Feb 2026
Pakistan vs Netherlands T20 World Cup 2026 LIVE: अबरार अहमद ने पाकिस्तान को दिलाई तीसरी सफलता

अबरार अहमद ने कोलिन एकरमैन को आउट करके पाकिस्तान को तीसरी सफलता दिलाई है. एकरमैन 14 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए. स्कॉट एडवर्ड्स नए बल्लेबाज आए हैं और बास डी लीडे 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. नीदरलैंड्स का स्कोर 9 ओवर के बाद 3 विकेट पर 72 रन है.

---विज्ञापन---

11:28 (IST) 07 Feb 2026
Pakistan vs Netherlands T20 World Cup 2026 LIVE: पाकिस्तान को मिली दूसरी सफलता

5वें ओवर की दूसरी गेंद पर पाकिस्तान को दूसरी सफलता मिली. मोहम्मद नवाज ने माइकल लेविट को पवेलियन भेजा. लेविट 24 रन बनाकर आउट हुए. कोलिन एकरमैन नए बल्लेबाज आए हैं, जबकि बांस डी लीडे 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. नीदरलैंड्स का स्कोर 4.2 ओवर के बाद 2 विकेट पर 31 रन है.

11:20 (IST) 07 Feb 2026
Pakistan vs Netherlands T20 World Cup 2026 LIVE: पाकिस्तान को मिली पहली सफलता

चौथे ओवर की पहली गेंद पर पाकिस्तान को पहली सफलता मिली. सलमान मिर्जा ने मैक्स ओ’डॉउड को आउट कर नीदरलैंड्स को पहला झटका दिया. ओ’डॉउड 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे. बास डी लीडे बल्लेबाजी के लिए आए हैं. वहीं, माइकल लेविट 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

---विज्ञापन---

11:12 (IST) 07 Feb 2026
Pakistan vs Netherlands T20 World Cup 2026 LIVE: पाकिस्तान ने पहले ओवर में दिए 9 रन

नीदरलैंड्स ने पहले ओवर में बिना किसी नुकसान के 9 रन बना लिए हैं. माइकल लेविट ने शाहीन अफरीदी की गेंद पर चौके के साथ टीम का खाता खोला. फिलहाल माइकल लेविट 5 और मैक्स ओ’डोड 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

11:01 (IST) 07 Feb 2026
Pakistan vs Netherlands T20 World Cup 2026 LIVE: नीदरलैंड्स की बल्लेबाजी शुरू

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड्स के लिए मैक्स ओ’डॉड और माइकल लेविट पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पहला ओवर करने आए हैं.

---विज्ञापन---

Pakistan vs Netherlands T20 World Cup 2026 Match Highlights: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की. कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम 20 ओवर में 147 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इसके जवाब में पाकिस्तान ने 19.3 ओवर में 7 विकेट पर 148 रन बनाकर मैच लिया. हालांकि, एक समय पाकिस्तान की जीत मुश्किल में लग रही थी और जीत के लिए आखिरी दो ओवर में 29 रन चाहिए थे. लेकिन 19वें ओवर में फहीम अशरफ ने ताबड़तोड़ 24 रन बनाकर मैच का रुख पलट दिया. फहीम ने 11 गेंदों में नाबाद 29 रन की तेज पारी खेलकर पाकिस्तान को जीत दिला दी.

---खबर नीचे जारी है---

वहीं, साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए, जबकि सैम अयूब ने 24 और बाबर आजम ने 15 रनों का योगदान दिया. इससे पहले पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी में सलमान मिर्जा ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि अबरार अहमद और सैम अयूब ने 2-2 विकेट लिए. वहीं, शाहीन अफरीदी को एक सफलता मिली. इस जीत के साथ पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की और 2 अहम अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोल लिया.

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---