T20 WC 2026: श्रीलंका बोर्ड की अपील को PCB ने ठुकराया? IND vs PAK मैच पर आया बड़ा अपडेट

IND vs PAK T20 WC 2026: भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड द्वारा लिखे गए लेटर का पीसीबी ने जवाब दिया है. हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने साफ कर दिया है कि वह सरकार के फैसले को नहीं पलट सकते हैं.

IND vs PAK T20 WC 2026

IND vs PAK T20 WC 2026

IND vs PAK T20 WC 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मैच होने की उम्मीद दिन-प्रतिदिन धूमिल होती जा रही है. पाकिस्तान सरकार ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वह भारत के खिलाफ होने वाले मैच को बायकॉट करेंगे.

विज्ञापन

हालांकि, श्रीलंका बोर्ड ने पीसीबी को जब लेटर लिखा, तो फैन्स के मन में एक उम्मीद जगी कि शायद यह रोमांचक मुकाबला देखने को मिल जाए. मगर रिपोर्ट्स के अनुसार, पीसीबी ने साफ कर दिया है कि उनके हाथ पूरी तरह से बंधे हुए हैं और वह सरकार के फैसले के खिलाफ नहीं जा सकते हैं.

विज्ञापन

श्रीलंका के लेटर का पीसीबी ने दिया जवाब

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पीसीबी को लेटर लिखकर 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में खेलने की अपील की थी. श्रीलंका बोर्ड ने लेटर में लिखा था कि पीसीबी अपने बायकॉट के फैसले पर फिर से विचार करे. उन्होंने इस मैच के ना होने से आर्थिक नुकसान का भी जिक्र अपने लेटर में किया था.इसके साथ ही श्रीलंका ने पाकिस्तान बोर्ड को याद दिलाया कि वह मुश्किल समय में पड़ोसी मुल्क के साथ हमेशा खड़ा रहा है.

विज्ञापन

हालांकि, पाकिस्तान की तरफ से इस लेटर का कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है. पीसीबी के एक सूत्र ने हिन्दुस्तान टाइम्स को दी जानकारी में बताया है कि वह सरकार के फैसले को पलट नहीं सकते हैं. भारत के खिलाफ ना खेलने का फैसला पूरी तरह से सरकार का है.

क्या अपने फैसले से यूटर्न लेगा पाकिस्तान?

पाकिस्तान भारत के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर अपना फैसला बदलेगा या नहीं यह देखना काफी दिलचस्प होगा. कई पूर्व प्लेयर्स ने पीसीबी को इस मैच का बायकॉट ना करने की सलाह दी है. हालांकि, अभी तक पीसीबी की तरफ से इस विवाद को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. पीसीबी अगर अपनी जिद पर अड़ा रहता है, तो आईसीसी टूर्नामेंट के इतिहास में यह पहला मौका होगा, जब फैन्स को भारत-पाकिस्तान की रोमांचक भिड़ंत देखने को नहीं मिलेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ