
T20 World Cup: पहले ही मैच में बाबर आजम-शाहीन अफरीदी ने मचाया गदर, फैंस को किया हैरान
Written By Ujjaval Palanpure

Written By Ujjaval Palanpure
Babar-Shaheen Catch: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत पाकिस्तान और नीदरलैंड के मैच से हुई है. कोलंबो में दोनों देशों के बीच मैच खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया. अमूमन पाकिस्तान टीम अपनी खराब फील्डिंग के कारण चर्चा का विषय रहती है और सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक बनता है. हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप के शुरुआती मैच में पाकिस्तान टीम ने बेहतरीन फील्डिंग का प्रदर्शन किया. बाबर आजम और शाहीन अफरीदी ने धमाल मचाया और एक ऐसा कैच पकड़ लिया, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी.
नीदरलैंड की शुरुआत शानदार हुई और माइकल लेविट ने बड़े शॉट लगाना शुरू किया. 14 गेंद में वो 24 रन ठोक चुके थे. इसी बीच मोहम्मद नवाज की गेंद पर लेविट ने शॉट लगाया. गेंद ने हवाई यात्रा की और लगा कि छक्का चला जाएगा. इसी बीच बाबर आजम ने शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन किया. बाबर ने गेंद को बाउंड्री के करीब से अंदर भेजा और शाहीन अफरीदी ने कैच पकड़ लिया. इस कैच ने सभी को हैरान कर डाला. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: