---विज्ञापन---

खेल angle-right

पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी

Pakistan Cricket Team: वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के युवा बल्लेबाज अब्दुला फजल चोट के कारण पूरे सीरीज से बाहर हो गए हैं.

---विज्ञापन---

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज दौरे पर है, जहां टीम को दो मैचों के टेस्ट सीरीज खेलनी है. पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 25 जुलाई से त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन इस मैच से पहले पाकिस्तानी टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के युवा स्टार बल्लेबाज अब्दुला फजल बैक इंजरी के कारण वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं.

23 वर्षीय के फजल ने इसी साल मई में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने के बाद से लगातार शानदार प्रदर्शन किया और टीम के सबसे होनहार खिलाड़ी बनकर उभरे. ऐसे में उनके टीम से बाहर होने से बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम की टेंशन जरूर बढ़ गई है.

---विज्ञापन---

अब्दुला फजल को कैसे लगी चोट?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के मुताबिक, अब्दुला फजल को यह चोट 23 जुलाई को ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में ट्रेनिंग सेशन के दौरान लगी. क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी के बयान में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि फजल को ट्रेनिंग के दौरान कैसे चोट लगी, लेकिन MRI स्कैन और क्लिनिकल जांच के बाद टीम के मेडिकल पैनल ने पुष्टि की है कि अब्दुल्ला को ठीक होने के लिए रिहैबिलिटेशन की जरूरत होगी. ऐसे में वह वेस्टइंडीज के साथ-साथ इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए. हालांकि, बोर्ड ने अभी तक उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है.

अब्दुला के बाहर होने पर क्या बोले बाबर आजम?

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अब्दुला फजल के बाहर होने के बाद कहा कि, “मैं अब्दुल्ला को शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वह जल्द स्वस्थ हो जाएं. उनकी प्रतिभा मुझे बहुत प्रेरित करती है. अपनी पहली सीरीज के बाद वह काफी आत्मविश्वास से भरे थे और उनका मनोबल बहुत ऊंचा था.”

---विज्ञापन---

बता दें कि, फजल ने मई 2026 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था. अपने डेब्यू टेस्ट में वह पाकिस्तान के लिए सर्वोच्च स्कोरर रहे, उन्होंने दोनों पारियों में अर्धशतक (60 रन और 66 रन) जड़ा. वहीं, इसी सप्ताह की शुरुआत में वेस्टइंडीज सिलेक्ट XI के खिलाफ पाकिस्तान के दौरे के मैच में उन्होंने दोनों पारियों में 50 और 48 रनों की नाबाद पारी खेली थी. इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए पहले टेस्ट के लिए उनकी प्लेइंग 11 में जगह पक्की मानी जा रही थी, लेकिन अब चोट के कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा.

ये भी पढ़ें- क्या विराट कोहली से अब भी नाराज हैं ट्रेविस हेड? ‘नो हैंडशेक’ विवाद पर तोड़ी चुप्पी

इस खिलाड़ी को मिल सकता है डेब्यू का मौका

PCB ने अभी तक अब्दुल्ला फजल के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है. ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज अवैस जफर को डेब्यू का मौका मिलने की उम्मीद है. अवैस को सऊद शकील की जगह टीम में शामिल किया गया था.

---विज्ञापन---

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम

अज़ान अवैस, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अवैस जफर, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, आमेर जमाल, साजिद खान, मोहम्मद अली, मोहम्मद अब्बास, खुर्रम शहजाद, गाजी गोरी, उबैद शाह, अली उस्मान, सऊद शकील.

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup के बाद भारत में मैच खेलने उतरेगी ब्राजील की टीम! जानें कब और कहां होगा मुकाबला?

---विज्ञापन---

First published on: Jul 25, 2026 10:55 AM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola