IPL 2027 में केकेआर की टीम रिंकू सिंह को बना सकती हैं कप्तान, यूपी टी-20 में किया खुद को साबित

IPL 2027: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने खराब प्रदर्शन किया था. जिसके बाद फ्रेंचाइजी के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने ही संन्यास का ऐलान किया है. अब शाहरुख खान की टीम फिलहाल आईपीएल 2027 के लिए नया कप्तान तलाश रही है.

Rinku Singh

रिंकू सिंह ने बतौर कप्तान जीता यूपी टी-20 लीग (Pic Credit- ANI)

IPL 2027: 3 बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आईपीएल 2027 के लिए नए कप्तान की तलाश में लगी हुई है. अजिंक्य रहाणे के आईपीएल से भी संन्यास लेने के कारण ही ये कुर्सी अब खाली हुई है. ऐसे में शाहरुख खान की मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी नए कप्तान की तलाश में लगी हुई है. इस नए रेस में अब टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की एंट्री हो गई है. रिंकू सिंह ने बतौर कप्तान अब यूपी टी-20 लीग टूर्नामेंट जीत लिया है. जिसके कारण ही उनका दावा अब मजबूत हो गया है. 

विज्ञापन

रिंकू सिंह बन सकते हैं केकेआर के अगले कप्तान

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह आईपीएल 2018 से ही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा हैं. ऐसे में अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद उनका दावा कप्तानी को लेकर आया था. लेकिन उनकी कप्तानी की प्रतिभा पर कुछ फैंस सवाल उठा रहे थे. अब यूपी टी-20 लीग में जीत दर्ज करके रिंकू सिंह ने इस सभी आलोचकों को करारा जवाब दिया है. रिंकू सिंह ने इस टूर्नामेंट में बतौर कप्तान शानदार प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन

यूपी टी-20 लीग 2026 का फाइनल मुकाबला मेरठ मेवरिक्स और लखनऊ फाल्कंस के बीच खेला गया. जहां पर रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मेवरिक्स की टीम ने फाइनल मुकाबले में 204 रनों का लक्ष्य दिया था. जवाब में भुवनेश्वर कुमार की कप्तानी वाली लखनऊ फाल्कंस की टीम सिर्फ 109 रनों पर ही सिमट गई और 94 रनों से फाइनल मुकाबला हार गई. इसी के साथ रिंकू सिंह ने बतौर कप्तान खुद को साबित कर दिया है. 

आईपीएल 2027 में रिंकू को मिल सकती है अहम भूमिका 

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम जब भी अपना कप्तान चुनती है, तो वो इस बात का ध्यान रखते हैं कि वो खिलाड़ी कब से फ्रेंचाइजी का हिस्सा है. अगर ट्रेड के जरिए हार्दिक पांड्या कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में नहीं आए, तो रिंकू सिंह का कप्तान बनना लगभग तय नजर आ रहा है. फ्रेंचाइजी के सह मालिक शाहरुख खान भी रिंकू को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं. जिसके कारण भी वो इस रेस में आगे निकल गए हैं. 

विज्ञापन

पिछले 3 सीजन से रिंकू सिंह बल्लेबाजी क्रम में नीचे खेल रहे हैं. हालांकि उसके बाद भी उन्होंने कुछ अहम पारियां खेली हैं. आईपीएल 2026 में रिंकू सिंह के कारण ही केकेआर की टीम अपनी इज्जत बचाने में कामयाब रही थी. ऐसे में फ्रेंचाइजी अब उनके ऊपर और भी ज्यादा भरोसा कर सकते हैं. रिंकू सिंह फील्डिंग में भी बहुत ही कमाल करते हैं. ऐसे में अब केकेआर की टीम पर सभी की नजरें रहने वाली हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ