ईशान किशन के तूफानी शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया का आया रिएक्शन, इस खास अंदाज में लुटाया प्यार

दलीप ट्रॉफी के फाइनल के पहले दिन ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की. वो शतक लगाकर नाबाद लौटे. अब ईशान की सेंचुरी पर उनकी गर्लफ्रेंड का भी रिएक्शन सामने आया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

Ishan Kishan

ईशान की गर्लफ्रेंड का आया रिएक्शन (Image: Instagram/aditihundia & officialbccidomestic)

Ishan Kishan: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी का फाइनल ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच शुरू हो गया है. पहले दिन ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. उनका ये निर्णय बढ़िया रहा. बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए. वैभव सूर्यवंशी ने भी आक्रामक पारी खेली. वैसे पहला दिन ईशान के नाम रहा. वो शतक बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में कुछ रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. खैर ईशान के शतक पर उनकी गर्लफ्रेंड भी खुश हो गईं. सोशल मीडिया पर उनका भी रिएक्शन सामने आया है.

विज्ञापन

ईशान के शतक पर उनकी गर्लफ्रेंड का रिएक्शन

ईशान किशन के शतक पर सभी खुश नज़र आए. उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने खुशी जताई. अदिति का रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. अदिति ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई. उन्होंने किशन की तस्वीर लगाकर उनकी तारीफ की और खूब प्यार लुटाया. उन्होंने लिखा, “मेहनत और शान से कमाया हुआ धमाकेदार शतक.”

विज्ञापन

ईशान की शानदार पारी

फाइनल के पहले दिन पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ईशान ने शुरुआत से ही आक्रामक रूख अपनाया. उन्होंने अपनी क्लास दिखाई और मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए. उन्होंने पहले दिन के खेल में 135 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 111 रन बनाए. अपनी इस पारी में वो अभी तक 4 चौके और 5 छक्के लगा चुके हैं. ईशान की शतक की बदौलत अब ईस्ट जोन मजबूत स्थिति में पहुंच गया है. टीम ने पहले दिन 4 विकेट पर 385 रन बना लिए.

विज्ञापन

अन्य बल्लेबाजों ने भी दिखाया दम

ईस्ट जोन के ओपनर वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ने शुरुआत से ही तेजी से रन बनाए. दोनों के बीच पहले विकेट के लि 100 रनों की पार्टनरशिप हुई. सूर्यवंशी 37 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने पांच चौके और एक सिक्स लगाया. अभिमन्यु ने भी बढ़िया पारी खेली. उन्होंने 86 गेंदों पर 72 रन ठोके. इनके अलावा शिखर मोहन ने भी 120 गेंदों में 85 रन बनाए. पहले दिन 5वें विकेट के लिए कुमार कुशाग्र और किशन 144 रनों की पार्टनरशिप कर चुके हैं. दोनों अब ईस्ट जोन को विशाल स्कोर की तरफ ले जाने की पूरी कोशिश करेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ