साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान, लाबुशेन के लिए आखिरी मौका

Australia Squad Announced: ऑस्ट्रेलियाई टीम अक्टूबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है. इसके लिए अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने 16 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है.

Australia Squad Announced

8 साल बाद साउथ अफ्रीका में टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम (Image: ANI)

Australia Squad Announced: ऑस्ट्रेलिया टीम 24 सितंबर से साउथ अफ्रीका दौरे की शुरुआत करने जा रही है. दोनों देशों के बीच तीन वनडे और तीन टेस्ट मैचों का आयोजन किया जाने वाला है. बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज 1-1 से ड्रॉ कराने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया का लक्ष्य साउथ अफ्रीका को उनके ही घर में चित करना होगा. ऑस्ट्रेलिया ने तीन टेस्ट मैचों की अहम सीरीज के लिए अपने 16 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. लंबे समय से संघर्ष कर रहे मार्नस लाबुशेन को भी मौका दिया गया है.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने किया स्क्वाड का ऐलान

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत होगी. 9 अक्टूबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्क्वाड का आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है. 16 सदस्यीय स्क्वाड में कूपर कोनोली, मैथ्यू कुहनेमैन और माइकल नेसर को शामिल किया गया है.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट स्क्वाड: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर.

विज्ञापन

मार्नस लाबुशेन के पास आखिरी मौका

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के 1-1 से समापन के बाद मार्नस लाबुशेन की जगह खतरे में नजर आ रही थी. पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान किया था, जिसमें मार्नस शामिल नहीं थे. हालांकि, चयनकर्ताओं ने टेस्ट सीरीज के लिए एक बार फिर उन पर भरोसा दिखाया है. बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में लाबुशेन का स्कोर क्रमशः 1, 31 और 4 रन रहा. तीन साल पहले उन्होंने आखिरी बार टेस्ट मैच में शतक जड़ा था और इसके बाद से उनका औसत सिर्फ 24.69 का है. लग रहा है कि ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें खुद को साबित करने का एक आखिरी चांस दिया है.

2018 के बाद पहली बार साउथ अफ्रीका में टेस्ट खेलेगा ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया मेंस क्रिकेट टीम 2018 के बाद पहली बार साउथ अफ्रीका में कोई टेस्ट मैच खेलती हुई नजर आएगी. 2018 की टेस्ट सीरीज सभी को याद होगी, जहां बॉल टैंपरिंग मामला सामने आया था. इसके अलावा कुछ खिलाड़ियों के बीच झड़प भी देखने को मिली थी. इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कभी अपनी टेस्ट टीम को साउथ अफ्रीका नहीं भेजा. अब 8 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम साउथ अफ्रीका में जाकर अपनी छाप छोड़ना चाहेगी.

विज्ञापन

Source: Cricket Australia

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ