भारत के खिलाफ जीत ने पाकिस्तान टीम को किया बर्बाद! पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद युसूफ के बयान ने मचाई सनसनी

Mohammad Yousuf Big Statement: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय काफी संघर्ष कर रही है. अब पूर्व पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद युसूफ ने इसके पीछे 2021 में भारत के खिलाफ मिली बड़ी जीत को जिम्मेदार ठहराया है.

mohammad yousuf babar azam virat kohli

मोहम्मद युसूफ ने बताया पाकिस्तान की बर्बादी का कारण (Image: AI Generated)

Mohammad Yousuf Big Statement: पाकिस्तान टीम अभी अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है. पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान का हाल बेहाल रहा, जिसके बाद PCB बौखला गया और उन्होंने कोच समेत स्क्वाड बदल डाला. अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद युसूफ ने टीम की बर्बादी के पीछे का कारण बताया है. उनका मानना है कि 2021 के T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ जीत ने पाकिस्तान को नुकसान पहुंचाया.

विज्ञापन

पाकिस्तान ने भारत को 5 साल पहले थमाई थी बड़ी हार

2021 के T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से बड़ी हार दी थी. दुबई में हुए इस मैच में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने 152 रनों के लक्ष्य का आसानी से पीछा कर लिया. यह पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत में से एक मानी जाती है.

विज्ञापन

‘जीत ने पाकिस्तान को नुकसान पहुंचाया’

समा टीवी पर मोहम्मद युसूफ ने पाकिस्तान टीम के डाउनफॉल के बारे में बात की. उनका मानना है कि 2021 में भारत के खिलाफ जीत ने उनकी टीम को बर्बाद कर दिया. युसूफ ने बताया कि इस जीत ने पाकिस्तानी क्रिकेटरों को घमंडी बना दिया. उन्होंने कहा, ‘2021 में हम भारत के खिलाफ जो मैच जीते थे, उसने हमें काफी नुकसान पहुंचाया है. उस जीत के बाद हमारे खिलाड़ियों ने सोचना शुरू कर दिया कि उन्होंने कुछ बड़ा हासिल कर लिया है. उन्हें समझ नहीं आया कि इसके बाद उन्हें क्या करना चाहिए. जब आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो आपको विनम्र रहना चाहिए. अगर आप अपनी कॉलर ऊंची कर लेंगे और सम्मान नहीं करेंगे, तो समस्याएं खड़ी होंगी. पाकिस्तानी क्रिकेट में कई दिक्कतें आई हैं.’

विज्ञापन

कप्तान बनने की लगी होड़

मोहम्मद युसूफ का मानना है कि हर कोई पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कप्तान बनना चाहता है. इस होड़ ने पाकिस्तान को बहुत नुकसान पहुंचाया है. उन्होंने कहा, ‘टीम में हर कोई पाकिस्तान का कप्तान बनने की कोशिश कर रहा था. यह चीज पाकिस्तान क्रिकेट को अभी भी परेशान कर रही है.’

‘खिलाड़ी जिम्मेदारी नहीं ले रहे’

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद युसूफ को लगता है कि PCB का अच्छा सपोर्ट मिलने के बावजूद कोई भी खिलाड़ी जिम्मेदारी से नहीं खेल पा रहा है. उन्होंने कहा, ‘हमने काफी खराब क्रिकेट खेला है. PCB लगातार सपोर्ट करता आया है. कई कोच आए और गए हैं और आपने काफी चीजें बदली हैं, ताकि पाकिस्तान टीम को मदद मिले. हालांकि, किसी भी खिलाड़ी ने आगे आकर जिम्मेदारी नहीं ली.’

विज्ञापन

Source: Samaa TV

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ