FIFA World Cup के बाद भारत में मैच खेलने उतरेगी ब्राजील की टीम! जानें कब और कहां होगा मुकाबला?

Brazil Football Team: पांच बार फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी ब्राजील की फुटबॉल टीम भारत में एक इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच खेलने आ सकती है. इस दौरे को लेकर ब्राजीलियन फुटबॉल कन्फेडरेशन (CBF) और टूर्नामेंट आयोजकों के बीच बातचीत अंतिम चरण में पहुंच चुकी है.

Brazil Football Team (PIC Credit - AI)

Brazil Football Team (PIC Credit - AI)

Brazil Football Team: भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील फुटबॉल टीम इसी साल भारत में एक इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच खेलने आ सकती है. ब्राजीलियन फुटबॉल कन्फेडरेशन (CBF) और टूर्नामेंट आयोजकों के बीच इस दौरे को लेकर बातचीत अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आधिकारिक घोषणा से पहले सिर्फ फाइनल कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी की जानी बाकी हैं. तो चलिए जानते हैं ब्राजील की टीम भारत में कब और कहां यह फ्रेंडली मैच खेल सकती है.

विज्ञापन

ब्राजील की टीम भारत में कब और कहां खेल सकती है फ्रेंडली मैच?

ईएसपीएन ब्राजील की रिपोर्ट के मुताबकि, ब्राजील फुटबॉल टीम अक्टूबर 2026 में भारत आ सकती है और कोलकाता में एक फ्रेंडली मैच खेल सकती है. हालांकि, ब्राजील के प्रतिद्वंद्वी का नाम अभी तय नहीं हुआ है. ब्राजील का भारत दौरा 21 सितंबर से 6 अक्टूबर के बीच होने वाली FIFA इंटरनेशनल विंडो के दौरान हो सकता है. इस दौरान ब्राजील के दो मुकाबले पहले से तय हैं. टीम 25 सितंबर को टाउन्सविले में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी, जबकि 29 सितंबर को ब्रिस्बेन के सनकॉर्प स्टेडियम में दूसरा मैच खेलेगी. इसके बाद अक्टूबर के पहले सप्ताह में भारत में फ्रेंडली मैच आयोजित किया जा सकता है, जिससे ब्राजील का तीन मैचों का दौरा पूरा होगा.

विज्ञापन

रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया है कि ब्राजील ने इसी विंडो में बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेलने की संभावना पर भी विचार किया था, लेकिन लंबी यात्रा, तैयारी और खिलाड़ियों की रिकवरी को ध्यान में रखते हुए इस विकल्प को छोड़ दिया गया. सिंगापुर के साथ भी बातचीत हुई, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका.

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में भारत से मिला सपोर्ट

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ब्राजील की टीम ने राउंड ऑफ 16 तक का सफर तय किया था. इस दौरान टीम को भारतीय फैंस से जबरदस्त सपोर्ट मिला. सोशल मीडिया पर ब्राजील की जर्सी पहने भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुए. कोलकाता में ब्राजील की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है. वर्ल्ड कप के दौरान शहर की कई सड़कों को पीले और हरे रंग से सजाया गया था और बड़ी संख्या में फैंस ब्राजील का समर्थन करते हुए नजर आए. कोलकाता के साथ-साथ केरल और देश के कई अन्य हिस्सों में भी ब्राजील की टीम को ऐसा ही उत्साह देखने को मिला.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- गरीबी को दी मात, संघर्ष को बनाया हथियार…कौन हैं झंडू कुमार? जिन्होंने Commonwealth Games में रचा इतिहास

भारत और ब्राजील का फुटबॉल रिश्ता पुराना

भारत और ब्राजील के बीच फुटबॉल का रिश्ता कई दशकों पुराना है. इतिहास के महान फुटबॉलर पेले दो बार भारत आ चुके हैं. उनकी सबसे यादगार यात्रा 1977 में हुई थी, जब उन्होंने न्यूयॉर्क कॉसमॉस की ओर से मोहन बागान के खिलाफ ऐतिहासिक एग्जीबिशन मैच खेला था. पेले के अलावा भी कई दिग्गज ब्राजीलियाई खिलाड़ी भारत आ चुके हैं. रोनाल्डिन्हो और कैफू ने ऑल-स्टार एग्जीबिशन मैचों में हिस्सा लिया, जबकि 2002 FIFA वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रॉबर्टो कार्लोस इंडियन सुपर लीग (ISL) में दिल्ली डायनामोज से जुड़े रहे.

इसके अलावा, 2007 कोपा अमेरिका विजेता एलानो ब्लूमर ने ISL के पहले सीजन में गोल्डन बूट जीता था. वहीं, ब्राजील के दिग्गज जिको और लुसियो भी एफसी गोवा के साथ जुड़े रहे, जिससे दोनों देशों के बीच फुटबॉल संबंध और मजबूत हुए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ