क्या विराट कोहली से अब भी नाराज हैं ट्रेविस हेड? 'नो हैंडशेक' विवाद पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने तोड़ी चुप्पी

Travis Head on Virat Kohli Rift: IPL 2026 के दौरान ट्रेविस हेड और विराट कोहली के बीच नो हैंडशेक विवाद काफी चर्चा का विषय बना था. अब इस पर ट्रेविस हेड ने बयान दिया और बताया कि वो अभी विराट से नाराज हैं या नहीं.

virat kohli travis head

ट्रेविस हेड ने विराट के साथ रिश्तों पर क्या कहा? (Image: ANI and X)

Travis Head on Virat Kohli Rift: ट्रेविस हेड और विराट कोहली के बीच IPL 2026 में थोड़ा तनाव देखने को मिला था. एक मैच के दौरान विराट कोहली ने गुस्से में ट्रेविस हेड को मैच के बाद इग्नोर किया और हाथ मिलाए बिना चले गए. ट्रेविस यह देखकर हैरान रह गए थे. इसके बाद उनके परिवार को सोशल मीडिया पर काफी नफरत का सामना करना पड़ा. ट्रेविस हेड ने अब विराट कोहली के साथ रिश्ते पर बात की और अपनी पत्नी की तारीफ की, जिन्होंने फैंस से मिली हेट के बीच खुद को संभाला.

विज्ञापन

विराट कोहली के साथ रिश्ते पर क्या बोले ट्रेविस हेड?

IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच में विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच तनाव नजर आया. विराट ने ट्रेविस से हाथ भी नहीं मिलाया और यह नो हैंडशेक मामला चर्चा में रहा. अब हेड ने बताया कि विराट और उनके बीच कोई अनबन नहीं है और वह सिर्फ मैच तक ही सीमित था. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि कुछ ठीक करने जैसा है. जो है, सो है. इसमें कोई सरप्राइज नहीं है कि यह प्रतिस्पर्धा थी, तो कुछ ऐसी ही उम्मीद थी.’

विज्ञापन

ट्रेविस हेड ने अपनी पत्नी की जमकर की तारीफ

विराट कोहली से नो हैंडशेक के बाद ट्रेविस हेड और उनके परिवार को ऑनलाइन हेट का सामना करना पड़ा. ट्रेविस ने इसी बारे में बात की और अपनी पत्नी की तारीफ की, जिन्होंने परिस्थिति को समझदारी से संभाला. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि मेरा और जेसी का सोचने का तरीका काफी अच्छा है. वो इन सभी चीजों को बढ़िया तरह से हैंडल करती हैं. हमारा पारिवारिक जीवन इसी के इर्द-गिर्द चलता है और फर्क उन लोगों को पड़ता है, जो इन बातों पर ज्यादा ध्यान देते हैं. कुछ दिन बाद लोग सब कुछ भूल जाते हैं. मेरी पत्नी ने इसे बहुत अच्छे से संभाला.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ