England vs Pakistan, Babar Azam: पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 0-3 से शर्मनाक हार सामना करना पड़ा है. बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर सूपड़ा साफ कर दिया. इससे पहले इंग्लैंड ने पाकिस्तान को लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में एक पारी और 103 रनों के बड़े अंतर से हराया था. वहीं, लॉर्ड्स में हुए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रनों से करारी मात दी थी.
इस हार के बाद पाकिस्तान की टीम में 7 बड़े बदलाव किए गए थे. लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी और तीसरा मुकाबला भी हार गई. लगातार तीन टेस्ट मैचों में करारी हार झेलने के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने बड़ा बयान दिया है. बाबर ने टीम में हुए बदलाव पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.
3-0 से सीरीज हारने के बाद क्या बोले बाबर आजम?
इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीसरे टेस्ट मैच में हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने माना कि लगातार दो मैच हारने के बाद टीम में कुछ बदलाव करने पड़े. उन्होंने कहा, “इंग्लैंड आने से पहले हम कई बातों पर विचार करते हैं और फिर अपनी टीम का चयन करते हैं. लेकिन दो मैच हारने के बाद हमें कुछ बदलाव करने पड़े, क्योंकि इंग्लैंड में बल्लेबाजों के लिए परिस्थितियां काफी मुश्किल हैं और शुरुआती दोनों पिचें भी चुनौतीपूर्ण थीं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने बदलाव किए और अब तीसरे मैच में अपनी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी के साथ उतरने की कोशिश की.”
बाबर ने आगे कहा कि, “मुझे लगता है कि हमें बैठकर अपनी गलतियों पर चर्चा करनी होगी. सही प्लेइंग इलेवन और सही खिलाड़ियों का चयन करना सबसे जरूरी है.” उन्होंने कहा कि मैनेजर और चयनकर्ता अपनी तरफ से विचार करते हैं और कप्तान के तौर पर वह टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन चुनने की कोशिश करते हैं.
‘इंग्लैंड की परिस्थितियां मुश्किल हैं’
बाबर आजम ने आगे कहा कि अलग-अलग सीरीज और परिस्थितियों में टीम को उसी हिसाब से अपनी रणनीति बनानी पड़ती है. इंग्लैंड की परिस्थितियां मुश्किल हैं, लेकिन वह पाकिस्तान के नए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका देना चाहते थे. बाबर ने कहा कि मैच के चौथे दिन पहले ही ओवर में दो विकेट मिलने से पाकिस्तान का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया था. लेकिन जो रूट और जॉर्डन ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की.
वहीं, बाबर से जब पूछा गया कि क्या पाकिस्तान को पहले टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज अली उस्मान की कमी खली, तो उन्होंने कहा कि, “मुझे ऐला नहीं लगता है. पिछले कुछ दिनों की परिस्थितियों को देखते हुए तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिल रही थी. पिच पर अच्छी घास जरूर है, इसलिए पाकिस्तान तीन तेज गेंदबाज, एक ऑलराउंडर और पांचवें विकल्प के तौर पर सामी के साथ उतरा.”
ये भी पढ़ें- एशिया कप 2027 के लिए नेपाल ने किया क्वालीफाई, फाइनल में यूएई को 44 रनों से हराया
बाबर ने की रजाउल्लाह की तारीफ
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में डेब्यू करने वाले 21 साल के रजाउल्लाह के प्रदर्शन से कप्तान बाबर आजम काफी खुश नजर आए और उनकी जमकर तारीफ की. बाबर ने कहा कि, “टीम के हर खिलाड़ी ने उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी का मजा लिया. रजाउल्लाह अभी युवा और अनुभवहीन हैं, लेकिन जिस तरह उन्होंने मैच में प्रदर्शन किया है, उससे उनका आत्मविश्वास जरूर बढ़ेगा.”
बाबर ने आगे यह भी बताया कि इस टेस्ट मैच से पहले उन्हें रजाउल्लाह के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी. उन्होंने उनके बारे में सुना जरूर था, खासकर उनकी बल्लेबाजी के बारे में क्योंकि वह ओपनर के तौर पर आए थे और शतक भी लगाया था.
ये भी पढ़ें- WTC Points Table: पाकिस्तान को 3-0 से हराने के बाद इंग्लैंड ने बदला पॉइंट्स टेबल का समीकरण, श्रीलंका को हुआ नुकसान
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
11 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
18 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
55 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines