एशिया कप 2027 के लिए नेपाल ने किया क्वालीफाई, फाइनल में यूएई को 44 रनों से हराया
Nepal Cricket Team: नेपाल ने एसीसी मेंस प्रीमियर कप के फाइनल में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 44 रनों से हराकर एशिया कप 2027 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. इसी के साथ अगले एशिया कप के लिए 6 टीमें पक्की हो चुकी हैं.
नेपाल ने एशिया कप 2027 के लिए किया क्वालीफाई (PIC Credit -AI)
---विज्ञापन---
Nepal Qualify for Asia Cup 2027: नेपाल क्रिकेट टीम ने 2027 एशिया कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है. नेपाल ने एसीसी मेंस प्रीमियर कप के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 44 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही नेपाल ने एशिया कप 2027 का टिकट हासिल कर लिया. कुआलालंपुर में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल ने 9 विकेट पर 313 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.
यह वनडे क्रिकेट में नेपाल का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. इसके जवाब में यूएई की टीम 49.1 ओवर में 269 रन पर ही ढेर हो गई. नेपाल की इस जीत के हीरो आसिफ शेख रहे, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते 102 रनों की शतकीय पारी खेली.
---विज्ञापन---
नेपाल के आसिफ शेख ने जड़ा शानदार शतक
कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में खेले गए एसीसी मेंस प्रीमियर कप के फाइनल मुकाबले में नेपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग करने उतरी नेपाल की ओर से पारी की शुरुआत करने उतरे आसिफ शेख और अर्जुन कुमाल ने पहले विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. कुमाल 63 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 43 रन बनाकर बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं, आसिफ क्रीज पर जमे रहे और कप्तान रोहित पौडेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 68 रन जोड़े.
आसिफ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा और 106 गेंदों पर 102 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के भी जड़े. यह वनडे इंटरनेशनल में उनका दूसरा शतक है. नेपाल की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 313 रन बना डाले. यह UAE के खिलाफ नेपाल का वनडे में सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले नेपाल ने मई में कीर्तिपुर में UAE के खिलाफ 289 रन बनाए थे.
---विज्ञापन---
🚨 NEPAL QUALIFIED INTO THE MEN'S ODI ASIA CUP 2027 🔥
– The 6 teams in Asia Cup are India, Pakistan, Nepal, Sri Lanka, Afghanistan & Bangladesh. pic.twitter.com/GCPrSumUSZ
314 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी UAE की टीम को अच्छी शुरुआत मिली थी, लेकिन लगातार गिरते विकेट के कारण वह लक्ष्य तक नहीं पहुंची सकी. हालांकि, टीम के स्टार बल्लेबाज राहुल चोपड़ा ने शतक जड़ा और नाबाद 100 रन बनाए. उनके अलावा तनिस सूरी ने 42 रन और कप्तान हरप्रीत भाटिया ने 33 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. यूएई की पूरी टीम 49.1 ओवर में 269 रन पर ढेर हो गई.
नेपाल की ओर से करण केसी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि ललित राजबंशी ने 2 विकेट झटके. वहीं, संदीप लामिछाने, रोहित पौडेल, गुलसन झा, बशीर अहमद और दीपेंद्र सिंह ऐरी को 1-1 विकेट मिला.
---विज्ञापन---
🏆 Winning celebrations of Team Nepal!❤️🇳🇵
Nepal are the champions of ACC Men’s Premier Cup 2026 and have officially qualified for the Asia Cup 2027 in Bangladesh. They will now face cricketing giants India, Sri Lanka, Bangladesh, Afghanistan and Pakistan.🥵 pic.twitter.com/dEX2dnzTJL
इस जीत के साथ ही नेपाल ने 2027 वनडे एशिया कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है. एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) द्वारा आयोजित मेंस प्रीमियर कप के विजेता को एशिया कप में जगह मिलती है. 2023 में नेपाल में आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल में मेजबान नेपाल ने UAE को 7 विकेट से हराकर पहली बार खिताब जीता था और एशिया कप के लिए क्वालीफाई किया था. नेपाल के क्वालीफाई करते ही 2027 वनडे एशिया कप के लिए 6 टीमें पक्की हो गई हैं.
---विज्ञापन---
भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश पहले ही एशिया कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. बता दें कि, 2027 एशिया कप बांग्लादेश की मेजबानी में 18 जून से 4 जुलाई के बीच खेला जाएगा.
2027 वनडे एशिया कप में खेलने वाली सभी 6 टीमों की लिस्ट
हिंदी न्यूज़/खेल/क्रिकेट/एशिया कप 2027 के लिए नेपाल ने किया क्वालीफाई, फाइनल में यूएई को 44 रनों से हराया
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.