---विज्ञापन---

WTC Points Table: पाकिस्तान को 3-0 से हराने के बाद इंग्लैंड ने बदला पॉइंट्स टेबल का समीकरण, श्रीलंका को हुआ नुकसान

WTC Points Table: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को एजबेस्टन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में 8 विकेट से हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है. इंग्लैंड की इस सीरीज जीत के बाद WTC पॉइंट्स टेबल में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है.

---विज्ञापन---

WTC Points Table 2025-27: पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में एक और शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. शनिवार को एजबेस्टन टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली. बाबर आजम की कप्तानी वाली पााकिस्तान टीम को लगातार तीन टेस्ट मैचों में हार झेलनी पड़ी. वहीं, इंग्लैंड ने 3-0 से सीरीज जीतने के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के पॉइंट्स टेबल में एक पायदान ऊपर चढ़ गई है. इससे श्रीलंका को नुकसान हुआ है और वह एक स्थान नीचे खिसक गई है.

इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के बाद WTC पॉइंट्स टेबल का हाल

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया. इस सीरीज जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम WTC 2025-27 के पॉइंट्स टेबल में एक पायदान ऊपर 7वें से छठे स्थान पर पहुंच गई है. इस सीरीज से पहले इंग्लैंड की टीम 7वें नंबर पर थी. हालांकि, तीसरे टेस्ट में जीत हासिल करने के बाद इंग्लैंड की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन उनकी जीत प्रतिशत (PCT) 38.54 का हो गया. इंग्लैंड ने इस चक्र में अब तक खेले 16 टेस्ट मैचों में से 7 जीते हैं और 8 में हार का सामना किया है.

---विज्ञापन---

वहीं, पाकिस्तान की टीम पहले ही पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 9वें स्थान पर थी और तीसरे टेस्ट हार के बाद उसका जीत प्रतिशत और गिरकर 14.81 हो गया है. पाकिस्तान की टीम अब तक खेले 9 टेस्ट मैचों में से सिर्फ 2 में जीत हासिल कर सकी है. फिलहाल WTC पाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले नंबर पर काबिज है. ऑस्ट्रेलिया ने 10 मैचों में 8 में जीत हासिल की है और उसका जीत प्रतिशत 80 का है. वहीं, दूसरे नंबर साउथ अफ्रीका, तीसरे पर न्यूजीलैंड, चौथे पर बांग्लादेश और पांचवें नंबर पर भारत मौजूद है. इसके बाद इंग्लैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान क्रमश: छठे, 7वें, 8वें और 9वें नंबर पर है.

ये भी पढ़ें- एशिया कप 2027 के लिए नेपाल ने किया क्वालीफाई, फाइनल में यूएई को 44 रनों से हराया

---विज्ञापन---

ऐसा रहा तीसरे टेस्ट मैच का हाल

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम पहली पारी में सिर्फ 113 रन पर ही ढेर हो गई. इसके जवाब में मेजबान इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 453 रन बनाए और 320 रनों की बढ़त हासिल कर ली. इसके बाद पाकिस्तान की टीम ने दूसरी पारी में 449 रन बनाकर इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 130 रनों का लक्ष्य रखा.

इंग्लैंड ने 24.2 ओवर में 2 विकेट पर 130 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया. इससे पहले इंग्लैंड ने लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में पाकिस्तान को एक पारी और 103 रन से हराया था, जबकि लॉर्ड्स में हुए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 194 रनों से करारी मात दी थी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- ENG vs PAK: जो रूट ने तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का महा रिकॉर्ड, टेस्ट में जड़ दिए सबसे ज्यादा अर्धशतक

First published on: Sep 12, 2026 07:05 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola