Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

PAK vs SL: साहिबजादा फरहान और फखर जमान की जोड़ी ने रचा इतिहास, T20 वर्ल्ड कप में बना डाला नया कीर्तिमान

PAK vs SL: श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में पाकिस्तान के ओपनर्स साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 176 रनों की साझेदारी की. इसी के साथ फरहान-जमान की जोड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप मे नया इतिहास रच दिया और एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है.

Author
Edited By : Sanjeet Updated: Feb 28, 2026 22:11
Sahibzada Farhan and Fakhar Zaman
Sahibzada Farhan and Fakhar Zaman

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने हैं. पल्लेकेले में खेले जा रहे इस मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने 213 रनों का बड़ा टारगेट रखा है. इस मैच में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से श्रीलंका के गेंदबाजों के परखच्चे उड़ा दिए और एक नया इतिहास रच दिया. फरहान और जमान ने पहले विकेट के लिए 176 रनों की शानदार साझेदारी की और इसी के साथ टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

साहिबजादा फरहान और फखर जमान की जोड़ी ने रचा इतिहास

पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस करो या मरो के मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो उनके लिए किसी बुरे सपने जैसा साबित हुआ. पाकिस्तान के ओपनिंग जोड़ी ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया और श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर कुटाई की. साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने 95 गेंदों पर 176 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की. यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है.

---विज्ञापन---

इस मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट और फिन एलन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2026 में ही यूएई के खिलाफ चेन्नई में 175* की साझेदारी की थी. इसके साथ ही फरहान-जमान की जोड़ी ने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के 152 रनों (बनाम भारत, 2021) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारियां (किसी भी विकेट के लिए)

  • 176 – साहिबजादा फरहान और फखर जमान (पाकिस्तान) बनाम श्रीलंका, पल्लेकेले, 2026*
  • 175* – टिम सीफर्ट और फिन एलन (न्यूजीलैंड) बनाम यूएई, चेन्नई, 2026
  • 170* – जोस बटलर और एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड) बनाम भारत, एडिलेड, 2022
  • 168 – क्विंटन डी कॉक और रिले रॉसौ (साउथ अफ्रीका) बनाम बांग्लादेश, सिडनी, 2022
  • 166 – महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा (श्रीलंका) बनाम वेस्टइंडीज, बारबाडोस, 2010
  • 154 – इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज (अफगानिस्तान) बनाम युगांडा जॉर्जिया, प्रोविडेंस, 2024

ये भी पढ़ें- PAK vs SL: साहिबजादा फरहान ने तोड़ दिया विराट कोहली का महारिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

पाकिस्तान ने दिया 213 रनों का टारगेट

मैच की बात करें तो साहिबजादा फरहान और फखर जमान की रिकॉर्ड तोड़ी ओपनिंग साझेदारी के बदौलत पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 212 का विशाल स्कोर खड़ा किया. फरहान ने 60 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 5 छक्के जड़े. वहीं, जमान ने सिर्फ 42 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्कों के साथ 84 रन बना डाले. इन दोनों के अलावा, पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाया. कप्तान सलमान आगा और मोहम्मद नवाज बिना खाता खोले आउट हुए. वहीं, श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए. वहीं, कप्तान दासुन शनाका ने 2 विकेट लिए और दुष्मंथा चमीरा को 1 सफलता मिली.

ये भी पढ़ें- अमेरिका-ईरान युद्ध ने बढ़ाई ICC की टेंशन, T20 World Cup से वापस लौटने वाले खिलाड़ियों पर आ गई मुसीबत

First published on: Feb 28, 2026 09:51 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.