IPL 2026: CSK की जीत के बावजूद ऋतुराज गायकवाड़ पर उठे कड़े सवाल, पूर्व क्रिकेटर ने बताया कहां हो गई चूक

Ruturaj Gaikwad: IPL 2026 में CSK ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पहली जीत हासिल की. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी की खूब तारीफ हुई. हालांकि, बल्लेबाजी के मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने उन पर सवाल उठाए हैं.

Ruturaj Gaikwad (7)

Ruturaj Gaikwad: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिर अपना खाता खोल लिया है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेपॉक में हुए मैच में CSK ने पहले बल्लेबाजी की. संजू सैमसन ने जोरदार शतक आया और फिर गेंद से इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जेमी ओवरटन ने धमाल मचाया. इसी के दम पर CSK ने IPL 2026 में लगातार हार के बाद आखिर पहली जीत दर्ज की. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी की जमकर तारीफ हो रही है. हालांकि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने बताया कि किस मामले में ऋतुराज से चूक हो गई.

विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़ पर उठे सवाल

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में ऋतुराज गायकवाड़ बहुत धीमे अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे. उन्होंने 18 गेंदों में मात्र 15 रन बनाए और पवेलियन लौट गए. इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर ऋतुराज की धीमी बल्लेबाजी पर सवाल खड़े किए. उन्होंने बताया कि इससे संजू सैमसन पर दबाव पड़ रहा था. यह गलती संजू को जल्दी पवेलियन भी भेज सकती थी.

विज्ञापन

इरफान पठान ने कहा, ‘चेन्नई सुपर किंग्स का कमबैक हो गया. संजू सैमसन ने शानदार पारी खेली. जब संजू सैमसन पावरप्ले में बल्लेबाजी कर रहे थे, तो उन पर काफी दबाव था, क्योंकि ऋतुराज गायकवाड़ बहुत संभलकर खेल रहे थे. उनके खेलने का तरीका बहुत एहतियात भरा था, जबकि दूसरी ओर संजू सैमसन लगातार बड़े शॉट्स लगा रहे थे.

ये भी पढ़ें:- मूंछों पर ‘उस्तरा’ चलाकर यशस्वी जायसवाल ने फैंस को चौंकाया, IPL 2026 में अब तक इन क्रिकेटरों के लुक्स हुए हैं वायरल

विज्ञापन

संजू सैमसन ने खेली ताबड़तोड़ पारी

संजू सैमसन के लिए CSK में शुरुआत कुछ खास नहीं रही. संजू लगातार फ्लॉप हो रहे थे लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने सकारात्मक रवैये से बल्लेबाजी की. उन्होंने शुरुआत से ही बड़े शॉट खेले और 56 गेंदों में 115 रन की नाबाद पारी खेली. उन्होंने 205.36 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए कुल 15 चौके और 4 छक्के जड़े. उन्हें आयुष म्हात्र का साथ मिला, जिन्होंने 59 रन बनाए. इसी के दम पर CSK 20 ओवर में 212 रन बनाने में सफल रही.

CSK को मिली 23 रन से जीत

दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत काफी शानदार रही. पथुम निसांका और केएल राहुल के बीच 61 रन की साझेदारी हुई. राहुल के आउट होने के बाद लगातार विकेट गिरते रहे. ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 गेंदों में 60 रन बनाए लेकिन उन्हें किसी का साथ नहीं मिला. DC 189 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और CSK ने 23 रन से मैच जीता. CSK की ओर से जेमी ओवरटन ने 4 और अंशुल कंबोज ने 3 विकेट झटके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ