हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आज FIFA में फुटबॉल मैच कौन जीता? 23 जून 2026: 12वें दिन दिखा मेसी मैजिक, फ्रांस और अर्जेंटीना की आसान जीत, देखें रिजल्ट

Aaj Ka Football Match Kaun Jeeta, 23 June 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का 12वां दिन फैंस के लिए बेहद ही खास रहा. एक ही दिन में फैंस को लियोनल मेसी और किलियन एम्बाप्पे दोनों का जादू देखने को मिला. आइए आपको बताते हैं आज के दिन मैच के नतीजे किस प्रकार के रहे

विज्ञापन
AI Generated Image

Aaj Ka Football Match Kaun Jeeta, 23 June 2026: दुनियाभर में इस समय फुटबॉल का क्रेज देखने को मिल रहा है. फीफा वर्ल्ड कप में इस बार हर दिन एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. ग्रुप स्टेज के मैचों में सभी टीमें अपनी पूरी ताकत लगाती हुई नजर आ रही हैं. टूर्नामेंट के 12वें दिन भी 4 मुकाबले खेले गए जिसमें अर्जेंटीना के लियोनल मेसी और फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे ने शानदार खेल दिखाते हुए अपनी टीमों को जीत दिलाई. चलिए आपको बताते हैं 23 जून को खेले गए सभी मुकाबलों के नतीजे.

मेसी मैजिक से अर्जेंटीना ने मारी बाजी

अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में 2 गोल दागे. इसी के साथ वो फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर बन गए हैं. इस मैच में 2 गोल ही हुए और दोनों ही मेसी ने किए. हालांकि, मेसी ने एक पेनल्टी भी मिस की जिसके बाद वो काफी निराश नजर आए लेकिन बाद में 2 गोल दागकर उन्होंने इसकी भरपाई भी कर दी. 

फ्रांस के आगे चारों खाने चित्त हुई ईराक

फ्रांस के स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे अपना 100वां इंटरनेशनल मुकाबला खेलने के लिए उतरे. ईराक के सामने फ्रांस पूरे मैच में हावी नजर आया. इस मैच में बारिश के चलते खलल जरूर पड़ा लेकिन एम्बाप्पे ने इस मौके को बेहद ही खास बनाया. फ्रांस की टीम ने इस मैच में 3-0 से जीत हासिल की जिसमें 2 गोल किलियन एम्बाप्पे के रहे. इस जीत के साथ ही फ्रांस की टीम ने राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली है. 

विज्ञापन

अल्जीरिया ने की दमदार वापसी

जॉर्डन और अल्जीरिया के बीच भी शानदार मुकाबला देखने को मिला. इस मैच में पहला गोल जॉर्डन की तरफ से 36वें मिनट में निजार एल रशदन की तरफ से आया. जॉर्डन की टीम पहले हाफ में बढ़त बनाने के बाद भी मैच हार गई. दूसरे हाफ में अल्जीरिया ने शानदार खेल दिखाया और 69वें मिनट में नाधिर बेनबोउली ने गोल दागकर स्कोर बराबरी कर लाकर खड़ा कर दिया. इसके बाद 82वें मिनट में मिनट में गोल करकर अमिन गउरी ने लीड हासिल कर ली.

नॉर्वे ने सेनेगल को हराया

नॉर्वे की टीम ने भी फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सेनेग्ल को हरा दिया है. टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 3-2 के अंतर से इस मैच में जीत दर्ज की. सेनेग्ल के खिलाड़ियों ने इस मैच में वापसी की कोशिश की लेकिन टाइम खत्म होने तक टीम 2 गोल ही कर पाई. 

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- FIFA World Cup में किलियन एम्बाप्पे ने मचाया तहलका, फ्रांस को इराक के खिलाफ 3-0 से दिलाई एकतरफा जीत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola