Tennis Players Died in Accident: अयोध्या के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 7 अक्टूबर (बुधवार) को भयानक हादसा हो गया. सुबह करीब 5 बजे तेज गति से चल रही कार आगे चल रहे एक ट्रक में घुस गई, जिस वजह से 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी 6 लोग टेनिस खिलाड़ी थे. मौके पर सुरक्षाकर्मियों ने एंबुलेंस के जरिए उन्हें अस्पताल भेजा, लेकिन कुछ कार सवार अपनी जान नहीं बचा पाए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उन्हें अज्ञात ट्रक की तलाश है.
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भयानक हादसा
अर्टिगा में सवार 6 लोग लखनऊ से देवरिया जा रहे थे. पुलिस के मुताबिक, कार तेज रफ्तार से चल रही थी और वह आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी. कार लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल रही थी, जिस वजह से भयानक एक्सीडेंट हुआ और कार की हालत खराब हो गई. कार में सवार 6 में से 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें यूपीडा के सुरक्षाकर्मी एंबुलेंस के जरिए अयोध्या जिले स्थित कुमारगंज के सौ शैय्या संयुक्त हॉस्पिटल ले गए. 23 वर्षीय आनंद यादव, 30 वर्षीय जयंतो शर्मा और 22 वर्षीय राजू को डॉक्टर्स ने उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज, दर्शननगर रेफर किया, जहां उनका उपचार आगे बढ़ाया गया.
हादसे के बाद घायल जयंतो शर्मा ने पुलिस से बात करते हुए जानकारी दी कि वे सभी टेनिस खिलाड़ी हैं. वे लखनऊ में मैच खेलकर देवरिया वापस जा रहे थे और सफर के दौरान सभी लोग सो रहे थे, क्योंकि वे काफी थक चुके थे. इसी वजह से हादसे के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी. बता दें कि कार में सवार 22 वर्षीय नित्या प्रजापति, 24 वर्षीय अनिकेत और 20 वर्षीय इरफान अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई.
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर स्थित माइलस्टोन 97.500 के करीब हुए इस हादसे की खबर मिलने के तुरंत बाद यूपीडा के सुरक्षाकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंच गए. इसके बाद कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला गया. एंबुलेंस बुलाकर घायल खिलाड़ियों को अस्पताल भेजा गया, वहीं पुलिस ने दुर्घटना होने के बाद जांच शुरू कर दी है. वे यह पता करना चाहते हैं कि इतना बड़ा हादसा कैसे हुआ. अभी तक ट्रक की पहचान नहीं हुई है और पुलिस ने इसकी तलाश भी शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें:- लियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को आखिरी मैच में 3-0 से जीत दिलाकर इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
संबंधित खबरें
'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 days agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
6 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
7 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
8 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
8 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
9 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
10 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
11 days agoAsian Games 2026 में अंतिम पंघाल ने सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान
11 days agoभारतीय मेंस हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल, मलेशिया को हराकर रचा इतिहास
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines