Hockey Asia Cup Final: हॉकी एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने चीन को हराया और अब वो फाइनल का हिस्सा बन चुके हैं। आज शाम को भारतीय टीम फाइनल खेलती हुई नजर आएगी। हरमनप्रीत एंड कंपनी के पास जीत दर्ज करते हुए हॉकी वर्ल्ड कप में जगह बनाने का सुनहरा मौका है। हालांकि, उन्हें इसके लिए फाइनल में जीतना होगा और उनके लिए ये काम आसान नहीं होगा।
आज हॉकी एशिया कप का फाइनल
2025 के हॉकी एशिया कप में आज टीम इंडिया की भिड़ंत साउथ कोरिया से होने वाली है। ये मैच बिहार के राजगीर में स्थित बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हॉकी स्टेडियम में होगा। सुपर 4 स्टेज में भारतीय टीम टॉप पर रही और दूसरे पायदान पर साउथ कोरिया रही। भारत ने आखिरी मैच में जहां चीन को हराया, वहीं साउथ कोरिया ने मलेशिया को मात देकर फाइनल में एंट्री मारी। भारत ने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है और लगातार मैच जीते हैं लेकिन कोरिया को हराना आसान नहीं होगा। साउथ कोरिया का एशिया कप में प्रदर्शन तगड़ा रहा है।
साउथ कोरिया और भारतीय टीम का एशिया कप में प्रदर्शन
साउथ कोरिया ने हॉकी एशिया कप को सबसे ज्यादा 5 बार अपने नाम किया है। उन्होंने 1994, 1999, 2009, 2013 और 2022 में ट्रॉफी पर कब्जा किया था। दूसरी ओर, टीम इंडिया ने 3 बार एशिया कप जीता है। 2003, 2007 और 2017 में भारतीय टीम की किस्मत चमकी। अब दोनों के पास अपने इस रिकॉर्ड को बेहतर करने का मौका है।
हॉकी एशिया कप 2025 में भारत टीम
गोलकीपर: कृष्ण पाठक और सूरज करकेरा
डिफेंडर: सुमित, जरमनप्रीत सिंह, संजय, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास और जुगराज सिंह
मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह और विवेक सागर प्रसाद
फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह और दिलप्रीत सिंह
रिजर्व: नीलम संजीव जेस और सेल्वम कार्थी
कब, कहां और कैसे देखें हॉकी एशिया कप फाइनल?
टीम इंडिया और साउथ कोरिया के बीच आज शाम 7:30 बजे मैच शुरू होगा। फैंस इस मुकाबले का आनंद टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर ले सकते हैं। सोनी लीव पर इसे ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। वहां से भी हॉकी एशिया कप फाइनल का आनंद ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Womens Asia Cup: भारत की बेटियों का धमाकेदार आगाज, थाईलैंड के खिलाफ कर डाली गोलों की बारिश, 11-0 से मारा मैदान
संबंधित खबरें
'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 days agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
6 days agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
7 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
7 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
8 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
8 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
8 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
10 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
10 days agoAsian Games 2026 में अंतिम पंघाल ने सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines