हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CWG 2026 Day 8: आज होगी नीरज चोपड़ा की एंट्री, गोल्ड पर निशाना साधेंगे भारतीय एथलीट्स, देखें भारत का पूरा शेड्यूल

Commonwealth Games Day 8 Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने अभी तक दमदार प्रदर्शन किया है. अब CWG 2026 के आठवें दिन भी भारतीय दल के पास मेडल पर कब्जा करने का मौका है. आइए एथलीट्स के शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन
CWG 2026 में आठवें दिन का शेड्यूल (Image: ANI)

Commonwealth Games Day 8, India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय दल को हर दिन सफलता मिल रही है. मीराबाई चानू और शर्मिला धनखड़ के बाद अब दिलीप गावित ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने मेंस 100 मीटर T47 रेस का फाइनल अपने नाम किया. खैर अब टूर्नामेंट के 8वें दिन सभी की नजरें टिकी हैं. भारत के जेवलिन थ्रो स्टार नीरज चोपड़ा मैदान पर उतरेंगे. गोल्ड की तरफ वो अपना पहला कदम रखेंगे. इसके अलावा शॉट पुल और वेटलिफ्टिंग में भी भारतीय एथलीट्स मेडल जीतने की कोशिश करेंगे. 30 जुलाई को एथलीटों के पास अलग-अलग खेलों में मेडल जीतने का मौका है. आइए भारतीय दल के आठवें दिन के पूरे शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं.

बाउल्स

  • शाम 7:30 बजे- मेंस डबल सेक्शनल मुकाबला: नवनीत सिंह / दिनेश कुमार (भारत) vs कैजर गेचे / चार्ल्स डिटेको (बोत्सवाना)
  • रात 8:55 बजे- वुमेंस सिंगल्स सेक्शनल मुकाबला: नयनमोनी सैकिया (भारत) vs एम्मा फिरयाना सारोजी (मलेशिया)

पैरा ट्रैक साइक्लिंग

  • शाम 4:36 बजे- वुमेंस C4-C5 4000 मीटर इंडिविजुअल परसूट क्वालिफाइंग (लिशा दास)
  • रात 9:44 बजे (मेडल इवेंट)- महिला C4-C5 4000 मीटर इंडिविजुअल परसूट ब्रॉन्ज मेडल रेस (अगर क्वालिफाई होती हैं)
  • रात 9:51 बजे (मेडल इवेंट)- महिला C4-C5 4000 मीटर इंडिविजुअल परसूट गोल्ड मेडल रेस (अगर क्वालिफाई होती हैं)

ये भी पढ़ें: CWG 2026: आज मैदान में उतरेगा भारत का ‘गोल्डन बॉय’, जानें कब, कहां और कैसे देखें नीरज चोपड़ा का LIVE मुकाबला

एथलेटिक्स

  • दोपहर 2:47 बजे- मेंस डेकाथलॉन 100 मीटर हीट-2 (तेजस्विन शंकर)
  • दोपहर 2:55 बजे- मेंस भाला फेंक क्वालिफिकेशन (नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यश वीर सिंह)
  • दोपहर 3:20 बजे- मेंस डेकाथलॉन लंबी कूद (तेजस्विन शंकर)
  • शाम 4:55 बजे- मेंस ट्रिपल जंप क्वालिफिकेशन (सेल्वा प्रभु टी और प्रवीण चित्रावेल)
  • शाम 5:10 बजे- मेंस डेकाथलॉन शॉट पुट ग्रुप-A (तेजस्विन शंकर)
  • शाम 5:40 बजे- मेंस 400 मीटर सेमीफाइनल-1 (विशाल टीके)
  • रात 11:30 बजे (मेडल इवेंट)- मेंस शॉट पुट फाइनल (समरदीप सिंह गिल और तजिंदरपाल सिंह तूर)
  • रात 11:38 बजे- मेंस डेकाथलॉन हाई जंप ग्रुप-A (तेजस्विन शंकर)
  • रात 11:43 बजे- मेंस 200 मीटर सेमीफाइनल (अनिमेष कुजूर)
  • रात 1:10 बजे (31 जुलाई) (मेडल इवेंट)- वुमेंस डिस्कस थ्रो फाइनल (निधि रानी और सीमा)
  • रात 1:38 बजे (31 जुलाई)- मेंस डेकाथलॉन 400 मीटर हीट-2 (तेजस्विन शंकर)
  • रात 1:48 बजे (31 जुलाई) (मेडल इवेंट)- वुमेंस 5000 मीटर फाइनल (पारुल चौधरी)

ट्रैक साइक्लिंग

  • शाम 5:37 बजे- मेंस टीम स्प्रिंट क्वालिफाइंग (रोजित सिंह यांगलेम, डेविड बेकहम एलकटोहचूंगो, रोनाल्डो सिंह लैटोनजाम, जेम्श सिंह कैथेल्लाकपम- रिजर्व)
  • रात 10:50 बजे (मेडल इवेंट)- मेंस टीम स्प्रिंट ब्रॉन्ज मेडल मैच (अगर क्वालिफाई करेंगे)
  • रात 10:55 बजे (मेडल इवेंट)- मेंस टीम स्प्रिंट गोल्ड मेडल मुकाबला (अगर क्वालिफाई करेंगे)

वेटलिफ्टिंग

  • शाम 6:30 बजे (मेडल इवेंट)- वुमेंस +86 किलो फाइनल (मार्टिना देवी मैबाम)
  • रात 11:00 बजे (मेडल इवेंट)- मेंस +110 किलो फाइनल (लवप्रीत सिंह)

ये भी पढ़ें: बचपन में गंवाया हाथ, अब रफ्तार से CWG 2026 रचा इतिहास, जानिए भारत के नए गोल्डन बॉय दिलीप गावित के संघर्ष की दास्तान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola