CWG 2026: आज मैदान में उतरेगा भारत का 'गोल्डन बॉय', जानें कब, कहां और कैसे देखें नीरज चोपड़ा का LIVE मुकाबला

Commonwealth Games 2026 में आज सभी की नजरें भारतीय जैवलिन थ्रो स्टार नीरज चोपड़ा पर रहेंगी. क्वालिफाइंग मुकाबले में वो उतरेंगे. 8 साल बाद वो प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कि उनके एक्शन को आप कहां देख सकते हैं.

CWG 2026

Commonwealth Games 2026 (Photo: ANI)

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय दल के ऊपर सभी की नजरें टिकी हैं. अभी तक तीन गोल्ड, नौ सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज आ चुके हैं. भारतीय एथलीट्स ने अभी तक बढ़िया प्रदर्शन किया है. बॉक्सिंग में भी मेडल पक्के कर दिए गए हैं. सभी की नज़र आज नीरज चोपड़ा के ऊपर होंगी. वो मेंस जैविलन थ्रो मुकाबले में इतिहास रचने के इरादे से उतरेंगे. ग्लासगो में उनका लक्ष्य एक बार फिर गोल्ड जीतने पर होगा. गुरुवार को जैवलिन थ्रो इवेंट क्वालीफाइंग राउंड होंगे. खैर हम आपको यहां बताएंगे कि भारत में नीरज चोपड़ा के मुकाबले को कब और कहां पर लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन

जैवलिन क्वालिफाइंग में कब उतरेंगे नीरज चोपड़ा?

जैवलिन क्वालिफाइंग में आज (30 जुलाई) को दोपहर 2:55 बजे नीरज चोपड़ा एक्शन में नज़र आएंगे. उनके साथ रोहित यादव और यश वीर सिंह भी जैवलिन थ्रो क्वालिफाइंग में उतरेंगे. नीरज चोपड़ा के मेंस जैवलिन थ्रो इवेंट क्वालीफायर और फाइनल दोनों की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर देखी जा सकती है. इसके अलावा भारत में स्पोर्ट्स टेन 3 हिंदी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 एचडी टीवी चैनलों पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा. इसके अलावा सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 पर तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में एक साथ प्रसारित किया जाएगा. भारतीय फैंस डीडी स्पोर्ट्स टीवी चैनल पर भी CWG 2026 का मजा ले सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बचपन में गंवाया हाथ, अब रफ्तार से CWG 2026 रचा इतिहास, जानिए भारत के नए गोल्डन बॉय दिलीप गावित के संघर्ष की दास्तान

नीरज चोपड़ा से गोल्ड की उम्मीद

नीरज चोपड़ा ने 2018 में गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था. 2022 में बर्मिंघम में हुए गेम्स में वो चोटिल होने के कारण हिस्सा नहीं ले पाए. अब 2026 में उनकी आठ साल बाद वापसी हो रही है. पाकिस्तान के अरशद नदीम मौजूदा चैंपियन हैं. उन्होंने 2022 में 90.18 मीटर के रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता था. भारतीय फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार नीरज बेहतरीन प्रदर्शन के साथ गोल्ड अपने नाम करें. वैसे नीरज को इस बार अरशद के अलावा श्रीलंका के रुमेश थरंगा से भी टक्कर मिल सकती है. उन्होंने 92.62 मीटर का जबरदस्त वर्ल्ड-लीडिंग थ्रो करके अपना दबदबा बनाया हुआ है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ