Womens Asia Cup: महिला हॉकी एशिया कप 2025 में टीम इंडिया को टूर्नामेंट में अपनी पहली हार का मुंह देखना पड़ा है। चीन के खिलाफ खेले गए मैच में भारतीय टीम पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आई। चीन ने एकतरफा अंदाज में 4-1 से जीत दर्ज की। भारतीय टीम की ओर से इकलौता गोल मुमताज खान ने दागा। हालांकि, टीम का डिफेंस काफी कमजोर नजर आया, जिसका भरपूर फायदा चीन ने उठाया। पूल स्टेज में टीम इंडिया अजेय रही थी और टीम ने थाईलैंड, सिंगापुर को धूल चटाने के साथ जापान के खिलाफ ड्रॉ खेला था। वहीं, सुपर 4 राउंड की शुरुआत भारतीय टीम ने कोरिया को हराकर की थी।
टीम इंडिया को मिली हार
भारतीय टीम के लिए चीन के खिलाफ खेले गए मैच में कुछ भी सही नहीं घटा। चीन ने पूरे मैच में बेहतरीन खेल दिखाया और भारतीय टीम के डिफेंस की धज्जियां उड़ा डाली। चीन की तरफ से जौ मेइरोंग, चेन यांग, टैन जिनजुआंग ने गोल दागा। भारत की ओर से एकमात्र गोल मुमताज खान ने मैच के 38वें मिनट में किया।
ये भी पढ़ें:-IND vs UAE: अभिषेक शर्मा ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड, रोहित-सैमसन के क्लब में हुए शामिल
भारतीय टीम को मौके तो कई मिले, लेकिन टीम के फॉरवर्ड प्लेयर्स उसे भुनाने में नाकाम रहीं। सुपर 4 राउंड और टूर्नामेंट में यह टीम इंडिया की पहली हार है। इस जीत के साथ ही चीन ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है।
रुक गया विजय रथ
एशिया कप 2025 में इसके साथ ही भारतीय टीम का विजय रथ भी रुक गया है। टीम इंडिया ने टूर्नामेंट की शुरुआत थाईलैंड को धूल चटाते हुए की थी। इसके बाद टीम ने सिंगापुर को हराया था, तो जापान के खिलाफ मैच ड्रॉ पर छूटा था। वहीं, सुपर 4 राउंड के पहले गेम में भारत की बेटियों ने कोरिया को 4-2 से धो डाला था। अब अगले मैच में भारतीय टीम की भिड़ंत जापान के साथ 12 सितंबर को होनी है। फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए टीम इंडिया को हर हाल में जापान के खिलाफ जीत का स्वाद चखना होगा।
संबंधित खबरें
'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 days agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
6 days agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
8 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
8 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
8 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
9 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
9 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
11 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
11 days agoAsian Games 2026 में अंतिम पंघाल ने सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines