ENG vs PAK: इंग्लैंड के कप्तान ने बढ़ाई पाकिस्तान की टेंशन, दूसरे मैच में वापसी के लिए तैयार स्टार ऑलराउंडर

England vs Pakistan: इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मैच नहीं खेल पाए थे। वो दूसरे टेस्ट में खेलेंगे या नहीं, इस पर अब इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान ओली पोप ने बड़ा अपडेट दिया है।

England Cricket team

England Cricket team

विज्ञापन

Ben Stokes: इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान ओली पोप ने मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए अपने नियमित कप्तान बेन स्टोक्स की वापसी के संकेत दिए हैं। स्टोक्स हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते सीरीज का पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे। चोट की वजह से स्टोक्स श्रीलंका के खिलाफ पूरी घरेलू सीरीज भी नहीं खेल पाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले पोप ने खुलासा किया कि स्टोक्स अच्छी ट्रेनिंग कर रहे हैं और फिर से खेलने के लिए उत्सुक हैं। पोप ने यह भी बताया कि वह दूसरे टेस्ट के लिए स्टोक्स की उपलब्धता के बारे में 100 पर्सेंट निश्चित नहीं हैं।

पोप ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, ‘मैं वास्तव में 100% फिट नहीं हूं। वह इस सप्ताह वास्तव में अच्छी तरह से ट्रेनिंग ले रहे हैं। वह फिर से खेलने के लिए पहले की तरह ही उत्सुक हैं इसलिए उम्मीद है कि वह पूरी तरह से ठीक रहेंगे।’ इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा है कि स्टोक्स की वापसी से पोप को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है, क्योंकि वह दूसरी पारी में जीरो पर आउट हो गए थे और एक कैच भी छोड़ा था।

विज्ञापन

इंग्लैंड की रिकॉर्ड तोड़ पहली पारी

मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेले पहले पहले मैच में पाकिस्तान को एक पारी और 47 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने के बाद पाकिस्तान ने अब्दुल्ला शफीक (102), शान मसूद (151) और आगा सलमान (104*) के शतकों की मदद से 556 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लेकिन इसके बाद हैरी ब्रूक ने तिहरा जबकि जो रूट ने दोहरा शतक जड़कर इंग्लैंड का स्कोर 800 के पार पहुंचा दिया।

विज्ञापन

ब्रूक बने मैन ऑफ द मैच

पाकिस्तान की दूसरी पारी सिर्फ 220 रनों पर सिमट गई और यह मैच पारी और 47 रनों से हार गई। दूसरी पारी में इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच ने चार विकेट झटककर पाकिस्तान को शर्मनाक हार झेलने पर मजबूर कर दिया। ब्रूक को तिहरा शतक जड़ने के लिए मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ