New Zealand vs Pakistan 2nd ODI: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच हेमिल्टन में खेला गया। इस मैच में भी पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने इस मैच को 84 रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच पाकिस्तान के बल्लेबाजों का बेहद खराब प्रदर्शन देखने को मिला। पाकिस्तान के 8 बल्लेबाज मैच में दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए। वहीं नसीम शाह ने 10वें नंबर पर शानदार बल्लेबाजी करके फैंस का दिल जीतने और बाबर आजम से लेकर मोहम्मद रिजवान तक को आईना दिखाने का काम किया है।
10वें नंबर पर नसीम ने लगाया अर्धशतक
इस मैच में पाकिस्तान के 8 बल्लेबाज मिलकर जितने रन नहीं बना पाए, उतने रन नसीम शाह ने 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए बनाए। मैच में बल्लेबाजी करते हुए नसीम ने 44 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली। जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। ये नसीम का वनडे इंटरनेशनल में पहला अर्धशतक था।
बाबर-रिजवान ने फिर कटाई नाक
इस मैच में पाकिस्तान की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। 72 रन के अंदर ही पाकिस्तान के 7 विकेट गिर गए थे। पाकिस्तान टीम की बल्लेबाजी की अहम कडी माने जाने वाले बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने भी इस मैच में निराश किया। बाबर ने 1 तो कप्तान रिजवान के बल्ले से महज 5 रन निकले।
208 रन पर ढेर हुई पाकिस्तान की टीम
इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 292 रन बनाए थे। कीवी टीम की तरफ से मिचेल हे ने 99 रन की पारी खेली थी। जिसके बाद पाकिस्तान की पूरी टीम 41.2 ओवर में 208 रन पर ढेर हो गई। पाकिस्तान की तरफ से फहीम अशरफ ने सबसे ज्यादा 73 रन की पारी खेली।
वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए बेन सीयर्स ने 9.2 ओवर में 59 रन देकर 5 विकेट चटकाए। इसके अलावा जैकब डफी ने 3 विकेट हासिल किए थे। इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
ये भी पढ़ें:- NZ vs PAK: 1,3,1,5,9…बल्लेबाजों ने डुबोया पाकिस्तान का नाम, दहाई का आंकड़ा छूने के लिए तरसे
संबंधित खबरें
तीसरे वनडे में इतिहास रचने उतरेंगे गिल, खत्म कर सकते हैं 17 साल का सूखा
36 mins agoदूसरे वनडे में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी!
2 hrs agoराइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए की टीम से रजत पाटीदार हुए बाहर
2 hrs agoसूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
5 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
6 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
14 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
15 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines