Nitish Kumar Reddy: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने कमाल की गेंदबाजी की और इंग्लैंड को एक बड़ा टोटल बनाने से रोक दिया। मैच की पहली पारी में भारतीय टीम के उभरते हुए ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी ने एक दमदार कैच लपका, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नितीश कुमार रेड्डी का दमदार कैच
इस मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सूर्या का ये फैसला सही भी साबित हुआ। क्योंकि भारतीय कप्तान ने इंग्लैंड को 132 रनों पर ही समेट दिया। 17वें ओवर में नितीश कुमार रेड्डी का कैच चर्चा का विषय रहा। उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर का दमदार कैच पकड़ा। दरअसल भारत की ओर से 17वां ओवर करने आए वरुण चक्रवर्ती ने बटलर को तेज गति से गेंद डाली और इंग्लैंड के कप्तान ने इस गेंद पर बड़ा शॉट मारने का प्रयास किया। इसके बाद बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे नितीश रेड्डी ने हवा में उड़कर जबरदस्त कैच पकड़ लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं नितीश
नितीश आईपीएल 2024 से ही दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। आईपीएल में उन्होंने कई दमदार पारियां खेली थी। यही वजह रही कि सनराइजर्स हैदराबाद ने इस खिलाड़ी को रिटेन किया है। इसके अलावा नितीश ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शतकीय पारी भी खेली थी।
इंग्लैंड ने बनाए 132 रन
जोस बटलर को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। उन्होंने 44 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली। इसके अलावा सलामी बल्लेबाज फील साल्ट 0 और बेन डकेट ने 4 गेंदों में 4 रन बनाए थे। वरुण चक्रवर्ती ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह को 2-2 सफलता मिली थी।
ये भी पढ़ें: ‘काश मैं ऑस्ट्रेलिया में होता…’, भारत की हार देख मोहम्मद शमी की आंखों से निकल रहे थे आंसू, कोच ने किया खुलासा
संबंधित खबरें
‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
17 mins agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
1 hr agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
1 hr agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
2 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
2 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
3 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
4 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
4 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines