'काश मैं ऑस्ट्रेलिया में होता...', भारत की हार देख मोहम्मद शमी की आंखों से निकल रहे थे आंसू, कोच ने किया खुलासा

Mohammed Shami: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम ने हाल ही में पांच मैचों की खेली गई टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन किया। भारत का खराब प्रदर्शन देख मोहम्मद शमी रो रहे थे।

Team India (22)

Mohammed Shami: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। लगभग सभी मैचों में भारतीय टीम का संघर्ष देखकर फैंस भी काफी हताश हुए थे। भारतीय बल्लेबाजों ने जिस प्रकार से निराशाजन प्रदर्शन किया ये देखकर फैंस निराश थे। लेकिन उससे कहीं ज्यादा दर्द भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को हो रहा था। शमी के कोच ने अब बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन पर किस तरह मोहम्मद शमी रो रहे थे।

काश मैं वहां होता- मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी के कोच बदरुद्दीन ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बताया है कि किस तरह मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया में भारत के खराब प्रदर्शन से दुखी थे और बार-बार कह रहे थे कि काश मैं वहां होता। कोच ने कहा कि मैंने शमी के अंदर वह भूख तब देखी जब ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम संघर्ष कर रही थी। वह अक्सर कहते थे कि काश मैं वहां होता। मैं भारत के लिए कुछ कर पाता। कई बार शमी को भारतीय गेंदबाजों को विकेट लेने के लिए संघर्ष करता देख रोते हुए भी देखा गया। मैं, शमी को याद दिलाता रहा कि अगर वह अपनी रिकवरी पर ध्यान केंद्रित करते हैं तो वह टीम में फिर से योगदान दे सकेंगे।

14 महीने बाद शमी की वापसी

मोहम्मद शमी ने 14 महीने बाद मैदान पर वापसी कर ली है। तेज गेंदबाज ने भारत की ओर से आखिरी मुकाबला वनडे विश्व कप 2023 फाइनल में खेला था। इसके बाद वह लगातार भारतीय टीम से दूर चल रहे थे। शमी को इंजरी का सामना करना पड़ा, जिसके लिए उन्होंने लंदन में सर्जरी कराई थी। कई महीनों तक रिहैब करने के बाद शमी पिछले साल बंगाल की ओर से रणजी ट्रॉफी के जरिए क्रिकेट के मैदान पर वापसी की थी। अब उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए चुन लिया गया है। शमी चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ