New Zealand vs Pakistan 2nd ODI: पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था, तो वहीं दूसरे वनडे में बल्लेबाजों ने पाकिस्तान का नाम डुबो दिया। 32 रन के अंदर ही पाकिस्तान ने अपने 5 विकेट खो दिए थे। इसके बाद 72 रन पर 7 विकेट हो गए थे। पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लिए दहाई का आंकड़ा भी छूना काफी मुश्किल लग रहा था। तीन बल्लेबाज तो 1-1-1 रन बनाकर आउट हुए।
पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने कटाई नाम
बाबर आजम से लेकर कप्तान मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक, सलमान अली आगा जैसे सभी बल्लेबाज मैच में बल्लेबाजी के दौरान दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए। 6 रन के अंदर पाकिस्तान को पहला झटका लगा और अब्दुल्लाह सफीक 1 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 7 रन के स्कोर बाबर आजम के रूप में दूसरा बड़ा झटका लगा। बाबर महज 1 रन बनाकर आउट हुए। 9 रन के स्कोर पर तीसरा विकेट इमाम के रूप में गिरा। इमाम 3 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद 34 रन पर चौथा विकेट गिरा और सलमान आगा 9 रन बनाकर आउट हुए। 35 रन के स्कोर पर पांचवां विकेट मोहम्मद रिजवान के रूप में गिरा। रिजवान 5 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा मोहम्मद वसीम जूनियर 1 रन और आकिब जावेद 8 रन बनाकर आउट हुए।
ये भी पढ़ें:- WC 2011 Final: भारतीय पेसर का स्विंग अटैक के साथ ‘मेडन’ धमाका, रन बनाना भूले श्रीलंकाई बल्लेबाज
न्यूजीलैंड ने बनाए 292 रन
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 292 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मिचेल हे ने सबसे ज्यादा 99 रन की पारी खेली और वे महज 1 रन से अपने पहले वनडे शतक से चूक गए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के लगाए। इसके अलावा मुहम्मद अब्बास ने 41 रन बनाए।
ये भी पढ़ें:- Yuvraj Singh: 4 अर्धशतक और 15 विकेट, वर्ल्ड कप 2011 में भारत की जीत का असली हीरो
संबंधित खबरें
तीसरे वनडे में इतिहास रचने उतरेंगे गिल, खत्म कर सकते हैं 17 साल का सूखा
36 mins agoदूसरे वनडे में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी!
2 hrs agoराइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए की टीम से रजत पाटीदार हुए बाहर
2 hrs agoसूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
5 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
6 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
14 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
15 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines