Netherlands Squad for ICC Women’s T20 World Cup 2026: इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में 12 जून से आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने वाला है. इस बड़े टूर्नामेंट के लिए इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है. वहीं, अब पहली बार महिला T20 वर्ल्ड कप में खेलने जा रही नीदरलैंड्स की टीम ने अपने 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. नीदरलैंड्स को ग्रुप-ए में भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के साथ रखा गया है और टीम टूर्नामेंट में अपने दूसरे ही मुकाबले में भारत जैसी मजबूत टीम से भिड़ेगी.
इतिहास रचने उतरेगी नीदरलैंड्स की टीम
नीदरलैंड्स ने ICC महिला T20 वर्ल्ड कप ग्लोबल क्वालिफायर्स के सुपर सिक्स स्टेज में तीनों मुकाबले जीतकर पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर इतिहास रचा था. 2026 महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए नीदरलैंड्स टीम की कमान बाबेट डे लीडे को सौंपी गई है. कप्तान बाबेट ने इस ऐतिहासिक मौके को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की और टीम के प्रदर्शन को लेकर भरोसा भी जताया.
उन्होंने कहा कि, “हम ICC टी20 वर्ल्ड कप में अपनी पहली मौजूदगी के लिए बहुत उत्साहित हैं. यह दुनिया की बेहतरीन टीमों के साथ मुकाबला करने और नीदरलैंड्स में हमारे पास जो टैलेंट है, उसे बड़े मंच पर दिखाने का एक शानदार मौका होगा. चूंकि T20 वर्ल्ड कप हमारे घर के पास इंग्लैंड में खेला जा रहा है, इसलिए हमें बड़ी संख्या में नारंगी रंग की जर्सी पहने दर्शकों और भरपूर समर्थन की उम्मीद है.” अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी होंगी कि क्या नीदरलैंड्स की टीम अपने डेब्यू वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर कर सकती है.
इस दिन होगी भारत से टक्कर
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड्स की टीम अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम से भिड़ेगी. यह मैच 17 जून को लीड्स में खेला जाएगा. इसके बाद टीम 20 जून को ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी.
ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नीदरलैंड्स की टीम
बाबेट डे लीडे (कप्तान), कैरोलीन डी लैंग, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, हन्ना लैंडहीर, हीदर सीजर्स, आइरिस ज्विलिंग, इसाबेल वान डेर वोनिंग, लारा लीमहुइस, मायरथे वान डेन राड, फेबे मोल्केनबोअर, रॉबिन रिजके, रोजाली लॉरेंस, सान्या खुराना, सिल्वर सीजर्स, स्टेर्रे कालिस.
ये भी पढ़ें- VIDEO: क्रिकेट मैच के दौरान अंपायर में आया WWE स्टार Triple-H का ‘भूत’, अंपायरिंग का वीडियो वायरल!
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
1 hr agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
2 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
3 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
4 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
6 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
6 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines