Nepal created history: वेस्टइंडीज और नेपाल के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. पहला मैच 27 सितंबर को खेला गया. इस मैच में नेपाल ने वेस्टइंडीज को19 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है. नेपाल की ओर से कप्तान रोहित पोडैल ने सबसे ज्यादा रन बनाए. इसके अलावा वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर ने 4 विकेट लेकर तहलका मचा दिया. हालांकि ये वेस्टइंडीज की जीत के लिए काफी नहीं था. वेस्टइंडीज जैसी वर्ल्ड चैंपियन टीम को नेपाल ने पहली बार हराकर इतिहास रच दिया है.
नेपाल ने बनाए थे 148 रन
नेपाल की ओर से सलामी बल्लेबाज कुशल भुर्टेल ने 11 गेंदों में 6 रन बनाए. जबकि आसिफ शेख ने 4 गेंदों में 3 रनों की पारी खेली. इसके अलावा रोहित पोडैल ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 35 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया. उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का अपने नाम किया है. इसके अलावा कुशल मल्ला ने 21 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली. वहीं दीपेंद्र सिंह ऐरी ने भी 16 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली.
वेस्टइंडीज ने किया निराश
149 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज 9 विकेट के नुकसान पर 129 रन ही बना सकी. सलामी बल्लेबाज काइल मायर्स 5 और अमीर जंगू ने 19 रन बनाए. वहीं तीसरे नंबर पर एकिम ऑगस्टे ने 7 गेंदों में 15 रन बनाए. वहीं कीर्सी पार्टी ने 15 गेंदों में 16 रन बनाए. इसके अलावा नवीन बिदाईसी ने 25 गेंदों में 22 रन बनाए.
ये भी पढ़ें: PKL 2025: दिल्ली दबंग ने खत्म की पुणेरी पलटन की बादशाहत, शदलोई-देवांक की टीम का बुरा हाल, देखिए पॉइंट्स टेबल
ऐसा रहा गेंदबाजों का प्रदर्शन
वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा विकेट जेसन होल्डर ने लिए. उन्होंने 4 ओवर में 20 रन खर्च कर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा नवीन बिदाईसी ने 3 विकेट लिए. वहीं नेपाल की ओर से कुशल भुर्टेल ने 2 विकेट लिए. इसके अलावा दींपेद्र सिंह ऐरी ने 1, करण केसी ने 1 और नंदन यादव ने 1 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. नेपाल के सभी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम की जीत में अहम योगदान निभाया.
ये भी पढ़ें: SAFF Under 17: पाकिस्तान को मिली एक और करारी हार, फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, किससे होगी भिड़ंत?
संबंधित खबरें
इंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
45 mins agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
1 hr agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
1 hr agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
2 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
3 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
3 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
3 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
4 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines