PKL 2025 Updated Points Table: प्रो कबड्डी लीग 2025 में सभी टीमों ने 7-8 मैच से ज्यादा खेल लिए हैं. कुछ टीमों ने अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता है और दबंग दिल्ली केसी टॉप पर है. उन्होंने पुणेरी पलटन को पीछे छोड़ दिया और नंबर 1 बन गए. दबंग दिल्ली ने 8 मैच खेले हैं और 1 में ही उन्हें हार मिली है. टूर्नामेंट में देवांक दलाल की बंगाल वॉरियर्स और मोहम्मदरेजा शदलोई की गुजरात जायंट्स का हाल बेहाल है. वो संघर्ष करते हुए नजर आए रहे हैं और उनके लिए अब वापसी बेहद मुश्किल होती जा रही है.
PKL 2025 में आज होंगे दो बड़े मैच
पटना पायरेट्स vs बंगाल वॉरियर्स: प्रो कबड्डी लीग में आज पॉइंट्स टेबल की 10वीं और 11वीं टीम के बीच मैच होगा. जयपुर के एसएमएस इंडोर स्टेडियम में इस मैच का आयोजन किया जाने वाला है. दोनों ही टीमों ने अब तक दो-दो मैच जीते हैं. वो आज विजय प्राप्त करते हुए पॉइंट्स टेबल में आगे निकलना चाहेंगे. ये मुकाबला रात 8 बजे शुरू होगा.
जयपुर पिंक पैंथर्स vs तमिल थलाइवाज: PKL 2025 का 52वां मैच आज जयपुर पिंक पैंथर्स और तमिल थलाइवाज के बीच देखने को मिलेगा. जयपुर ने टूर्नामेंट में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है, वहीं थलाइवाज के लिए टूर्नामेंट साधारण साबित हुआ है. इस मैच की शुरुआत रात 9 बजे होगी. बता दें कि इन दोनों मैचों के लाइव एक्शन का आनंद स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क या जियो हॉटस्टार पर ले सकते हैं.