CWG 2026: गोल्ड की ओर नीरज चोपड़ा, जेवलिन थ्रो के फाइनल में पहुंचे 3 भारतीय खिलाड़ी

ग्लास्गो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 20 जुलाई को नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन किया और टॉप-12 में पांचवां स्थान हासिल किया. इसी के साथ उन्होंने फाइनल में जगह बना ली. उनके अलावा 2 भारतीय जेवलिन खिलाड़ियों ने भी फाइनल का टिकट कटाया है.

Image Credit: X

Image Credit: X

विज्ञापन

CWG 2026: 30 जुलाई को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए दो बार ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा एक्शन में दिखे. उन्होंने जेवलिन में शानदार खेल दिखाया और फाइनल में अपनी जगह बना ली. उनके अलावा भारत के 2 और जेवलिन खिलाड़ियों ने फाइनल का टिकट कटा लिया है. नीरज मैच में जोश में नजर आए. तीनों ही भारतीय खिलाड़ियों ने टॉप-12 में एंट्री की और भारत के लिए मेडल जीतने की उम्मीदों पर खरे उतरे. अब फाइनल में नीरज के अलावा 2 भारतीय खिलाड़ियों से खासा उम्मीद है.

नीरज का शानदार प्रदर्शन

2018 कॉमनवेल्थ गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता नीरज ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अपना बेस्ट 79.61 मीटर दूर भाला फेंका और क्वालीफिकेशन राउंड में पांचनें स्थान पर रहे. इसके अलावा रोहित यादव और यशवीर सिंह ने भी टॉप-12 में जगह बनाई. रोहित ने 78.37 मीटर दूर भाला फेंका, जबकि यशवीर ने 78.36 मीटर दूर भाला फेंका. रोहित नौवें स्थान पर जबकि यशवीर दसवें स्थान पर रहे. इसी के साथ ग्लास्गो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेस्म 2026 के जेवलिन थ्रो में 3 भारतीय खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बना ली.

विज्ञापन

इन 12 खिलाड़ियों ने फाइनल में बनाई जगह

श्रीलंका के रुमेश पथिरागे पहले स्थान पर रहे. उन्होंने 82.84 मीटर दूर भाला फेंका और टॉप पर काबिज हो गए, जबकि जर्मनी के एंडरसन पीटर्स ने 81.29 मीटर थ्रो किया और दूसरा स्थान हासिल किया. इसके अलावा साउथ अफ्रीका के डाउ स्मिथ ने 80.64 मीटर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि इंग्लैंड के बेन ईस्ट ने 80.38 मीटर दूर भाला फेंककर चौथे स्थान पर रहे.

रुमेश पथिरागे (SRI) – 82.84m
एंडरसन पीटर्स (GRE) – 81.29m
डाउ स्मिथ (RSA) – 80.64m
बेन ईस्ट (ENG) – 80.38m
नीरज चोपड़ा (IND) – 79.61m
कैमरन मैकिन्टायर (AUS) – 78.91m
अरशद नदीम (PAK) – 78.63m
कीशॉन स्ट्रैचन (BAH) – 78.60m
रोहित यादव (IND) – 78.37m
यश वीर सिंह (IND) – 78.36m
केशॉर्न वॉलकॉट (TTO) – 78.26m
चिनेचेरेम न्नामदी (NIG) – 75.27m

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ