Mohammed Shami: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आईपीएल 2025 के बीच जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें धमकी मेल के जरिए मिली है। इस मामले में मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद हसीब ने अमरोहा पुलिस को जानकारी देते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। शमी से पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। हालांकि गंभीर मामले पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
रविवार को आया मेल
मोहम्मद शमी के भाई हसीब ने इस मामले पर अमरोहा पुलिस के अधिक्षक को जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को मेल के जरिए धमकी दी गई है। राजपूत सिंधर नाम की मेल आईडी से शमी पर मेल भेजा गया, जिसमें जान से मारने की धमकी दी गई है। मेल में लिखा था कि तुझे जान से मार देंगे। सरकार हमारा कुछ नहीं कर पाएगी। इस मेल में 1 करोड़ रुपये की रंगदारी भी मांगी गई है। हालांकि शमी के भाई ने इस मामले की जानकारी तुरंत ही पुलिस को दे दी है। पुलिस जांच में जुटी चुकी है।
वहीं दूसरी ओर पहलगाम आतंकी हमले के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को भी मेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई थी। दरअसल गंभीर ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर कड़ी निंदा की थी। धमकी देने वाले आरोपी गुजरात का रहने वाला था। आरोपी इंजीनियरिंग का छात्र था। उसकी पहचान 21 वर्षीय जिग्नेश सिंह परमार के रूप में हुई थी।
खराब रहा है प्रदर्शन
आईपीएल 2025 में शमी का प्रदर्शन खराब रहा है। उन्होंने अब तक खेले गए 9 मैच में हैदराबाद की ओर से खासा कमाल नहीं किया है। वह टीम के लिए महंगे भी साबित हुए हैं। उन्होंने 9 मैच में केवल 6 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। इस दौरान उनका औसत 56.2 का रहा है, जबकि 11.2 की इकोनॉमी रेट के साथ स्टार गेंदबाज ने गेंदबाजी की है। चोट की वजह से वह आईपीएल 2024 में हिस्सा नहीं ले पाए थे। हालांकि आईपीएल 2023 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करते हुए पर्पल कैप जीती थी। वह 28 विकेट अपने नाम करते हुए टूर्नामेंट के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे।
संबंधित खबरें
इंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
14 mins agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
24 mins agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
51 mins agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
1 hr ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
1 hr ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
2 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
2 hrs agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines