यूपी वॉरियर्स की नई कप्तान का ऐलान, दीप्ति शर्मा नहीं इस दिग्गज को सौंपी कप्तानी

WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए यूपी वॉरियर्स पूरी तैयारी कर चुकी है. टीम ने आगामी सीजन के लिए ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को कप्तान बनाया है. दीप्ति शर्मा को कप्तानी नहीं मिली है. दीप्ति ने वर्ल्ड कप 2025 में भारत के लिए शानदार खेल दिखाया था. हालांकि इसके बाद भी उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया.

cricket News - 2026-01-04T203745.998
विज्ञापन

WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2025 के लिए सभी 5 टीमें तैयार हैं. आगामी सीजन के लिए यूपी वॉरियर्स ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को कप्तान बनाया है. फ्रेंचाइजी ने मेग लैनिंग को कप्तान बनाया है. हालांकि चर्चाएं थीं कि दीप्ति शर्मा को आगामी सीजन के लिए कप्तानी मिलेगी, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया. मेग लैनिंग ने महिला प्रीमियर लीग के सभी 3 फाइनल खेल चुकी हैं. इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान थीं.

टीम ने किया ऐलान

यूपी वॉरियर्स ने सोशल मीडिया पर अपने नए कप्तान का ऐलान किया. ऑस्ट्रेलिया की लैनिंग ने पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स की ओर से भाग लिया था. वह तीन साल इस फ्रेंचाइजी के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. उनकी कप्तानी में दिल्ली ने 3 बार फाइनल भी खेला है. यूपी अभी तक महिला प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है. टीम साल 2023 में प्ले ऑफ तक गई थी. दूसरे सीजन में टीम चौथे स्थान पर थी, जबकि साल 2025 में यूपी ने 8 मैच में केवल 3 मुकाबले जीते थे. लेकिन इस सीजन टीम अपना पहला खिताब जीतना चाहेगी.

विज्ञापन

यूपी ने लैनिंग को डब्ल्यूपीएल 2026 ऑक्शन में 1.90 करोड़ रुपये में खरीदा था. WPL में उन्होंने अभी तक 27 मैच में कप्तानी की है, जिसमें टीम ने 17 मैच जीते हैं, जबकि 10 मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. लैनिंग ऑस्ट्रेलिया को अपनी कप्तानी में 7 खिताब जिता चुकी हैं.

WPL 2026 के लिए यूपी वॉरियर्स का स्क्वड

मेग लैनिंग (कप्तान), श्वेता सेहरावत, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टन, फीबी लिचफील्ड, किरण नवगिरे, हरलीन देओल, क्रांति गोड़, आशा शोभना, डियांड्रा डॉटिन, शिखा पांडे, क्लोइ ट्रियॉन, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, चार्ली नॉट, सुमन मीना, गोगाडी तृषा, प्रतिका रावल.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ