---विज्ञापन---

खेल

1-2 नहीं, क्रिकेट में होने जा रहे 73 नए बदलाव, जानिए कब और कौन से लागू होने जा रहे नियम?

Changes In Cricket Rules: MCC क्रिकेट के नियमों में लगातार सुधार करके मैचों को रोचक बनाने की कोशिश करता है. अब मेरिलबोन क्रिकेट क्लब ने 73 नियमों में चेंज के बारे में बता दिया है. इसमें गेंद के साइज, टेस्ट क्रिकेट में आखिरी ओवर में विकेट और विकेटकीपिंग के रूल में भारी चेंज लाया गया है. अक्टूबर 2026 से नियम लागू होंगे.

Author Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Feb 4, 2026 10:20
क्रिकेट के नियमों में बदलाव

Changes In Cricket Rules: क्रिकेट के नियमों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. सालों से क्रिकेट को ज्यादा रोमांचक बनाने की कोशिश में नियमों में चेंज होते आए हैं. अब मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने 73 बदलाव करने का ऐलान कर दिया है. बता दें कि इससे टेस्ट मैच में कुछ नए नियम लाए जाएंगे. इसके अलावा गेंद में कुछ चेंज देखने को मिलेंगे. विकेटकीपर्स को भी थोड़ी राहत मिलेगी. कुल मिलाकर क्रिकेट का मजा पहले के मुकाबले दोगुना होने वाला है. अक्टूबर 2026 से ये नियम लागू होने वाले हैं.

नियमों में होगा बड़ा बदलाव

2022 के बाद पहली बार MCC ने क्रिकेट के नियमों में चेंज किया है. उनका फोकस मॉडर्न क्रिकेट को बेहतर करने का है. कुल मिलाकर 73 रूल बदलेंगे. इसमें सबसे अहम नियम टेस्ट मैचों को लेकर है, जहां दिन के अंतिम ओवर में विकेट गिरने पर स्टंप्स हो जाता है. अब अंतिम ओवर भी पूरा कराया जाएगा.

---विज्ञापन---

MCC ने विकेट से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. अगर गेंद फेंकने से पहले विकेटकीपर स्टंप्स के आगे आ जाता है, तो फिर इसे नो बॉल नहीं माना जाएगा. MCC ने साफ कर दिया है कि कीपर स्टंप्स से आगे नहीं आ सकता, जब तक गेंद विकेट को पार नहीं कर जाए या बल्ले से संपर्क नहीं करे. हालांकि, गेंद फेंके जाने तक उन्हें स्टंप के पीछे रहना होगा.

ये भी पढ़ें:- T20 वर्ल्ड कप के IND vs PAK मैच को लेकर नई रिपोर्ट से सनसनी, क्या बायकॉट का फैसला बदलने जा रहे मोहसिन नकवी?

गेंद के साइज में भी चेंज आएगा

MCC ने गेंद के साइज में भी थोड़ा चेंज करने का प्लान बनाया है. यह नियम मेंस, वुमेंस और जूनियर क्रिकेट के लिए लाया गया है. अब गेंद के तीन अलग-अलग आकार (साइज 1, साइज 2 और साइज 3) होंगे. साइज 1 पुरुष टीम के लिए है और इसमें कोई चेंज नहीं होगा. बता दें कि अन्य कैटेगरी के लिए भी यही बॉल साइज कर दिया गया है.

बनी हॉप कैच में बदलाव

बाउंड्री के किनारे पकड़े जाने वाले कैच के नियमों में भी चेंज होगा. अब कोई बाउंड्री के बाहर रहते हुए हवा में गेंद को सिर्फ एक ही बार टच कर सकता है. उसके बाद खिलाड़ी के लिए बाउंड्री के अंदर रहना जरुरी होगा. अगर वो दोबारा उछलकर गेंद का बचाव करने की कोशिश करते हैं, तो इसे बाउंड्री माना जाएगा.

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK मैच बायकॉट मामले पर कोच गंभीर का ‘इग्नोर’ गेम! पाकिस्तान के सवाल को हवा में उड़ाया, VIDEO वायरल

First published on: Feb 04, 2026 10:18 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.