IND vs PAK मैच बायकॉट मामले पर कोच गंभीर का 'इग्नोर' गेम! पाकिस्तान के सवाल को हवा में उड़ाया, VIDEO वायरल

Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होगा. पाकिस्तान सरकार ने फैसला किया है कि वो भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे. अब भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर से भी पाकिस्तान के इस फैसले को लेकर सवाल किया गया. अब इसी का वीडियो वायरल हो रहा है, जहां उन्होंने इस सवाल को इग्नोर किया.

Gautam Gambhir

गौतम गंभीर ने किया सवाल इग्नोर

Gautam Gambhir: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को मैच तय किया गया था. हालांकि, पाकिस्तान सरकार ने ऐलान कर दिया है कि वो भारत के खिलाफ मैच को बायकॉट करेंगे. इस फैसले के बाद पूर्व भारतीय और पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की अलग-अलग राय सामने आई है. हेड कोच बनने से पहले गौतम गंभीर भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने को लेकर बातें करते थे. अभी वो भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं और भी जानना चाहते हैं कि बायकॉट पर उनका क्या कहना है. लग रहा है कि वो सवालों को अभी इग्नोर करना बेहतर समझ रहे हैं.

विज्ञापन

गौतम गंभीर ने बायकॉट के सवाल को किया इग्नोर!

हाल ही में गौतम गंभीर की एयरपोर्ट जाते हुए वीडियो सामने आई है. इसी बीच उनसे मीडिया ने पाकिस्तान के 15 फरवरी को होने वाले मैच को बायकॉट करने के फैसले पर सवाल किया गया. ऐसा लग रहा था कि गंभीर कुछ बोलना चाहते हैं लेकिन टीम इंडिया में सीनियर पोजिशन पर रहने के कारण उन्होंने सवाल को पूरी तरह इग्नोर कर दिया. वो बिना कोई जवाब दिए रवाना हो गए. अब हेड कोच का ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

आप नीचे पूरी वीडियो देख सकते हैं:

विज्ञापन

गौतम गंभीर ने शुभकामनाओं के लिए कहा धन्यवाद

गौतम गंभीर ने पाकिस्तान के मैच बायकॉट मामले वाले सवाल को हवा में उड़ा दिया. हालांकि, गंभीर ने उन सभी लोगों को धन्यवाद कहा, जिन्होंने टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएं दी. अब तक टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में किसी ने लगातार दो बार ट्रॉफी नहीं जीती है. भारतीय टीम ने 2024 में ये बड़ा टूर्नामेंट जीता था. अब उनके सामने सबसे बड़ा चैलेंज यही है कि वो ये सिलसिला खत्म करें.

क्या टीम इंडिया में होगा कोई बदलाव?

तिलक वर्मा, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर की चोट ने टेंशन बढ़ा दी थी. पटेल न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 में वापस आ गए और तिलक वर्मा भी फिट हो चुके हैं. वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. कुछ दिनों में उनकी फिटनेस पर भी अपडेट आ सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ