25 साल बाद भारतीय क्रिकेट में दिखा ऐसा नजारा, मानव सुथार ने किया बड़ा कमाल
अफगानिस्तान के खिलाफ मानव सुथार अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेल रहे हैं. उन्होंने 25 साल बाद बड़ा कारनामा किया है. सुथार ने शानदार गेंदबाजी से बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है.
Written By: Alsaba Zaya|Updated: Jun 7, 2026 20:46
Edited By : Alsaba Zaya|Updated: Jun 7, 2026 20:46
Share :
---विज्ञापन---
IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से खेला जा रहा है. 7 जून को दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया. दूसरे दिन भारत ने 564/8 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. इस मैच में भारत की ओर से मानव सुथार को डेब्यू कैप मिली थी. उन्होंने पहले ही मैच में बड़ा कमाल कर 25 साल पुराने रिकॉर्ड को दोहरा दिया. सुथार ने पहले ओवर में विकेट लेते ही बड़ा कारनामा करने वाले भारत के आठवें खिलाड़ी बन गए हैं.
सुथार ने 25 साल बाद दोहराया इतिहास
दरअसल भारत की ओर से किसी गेंदबाज ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच के पहले ओवर में 25 साल पहले विकेट लिया था. ये कारनामा भारत की ओर से टीनू योहनान ने किया था, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2001 में अपने पहले ओवर की चौथी गेंद पर विकेट लिया था. अब 25 साल बाद मानव सुथार ने भारत के लिए डेब्यू टेस्ट मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ओव की चौथी गेंद पर विकेट लिया. सबसे पहले भारत के लिए ये कारनामा वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 1958 में मोंटू बनर्जी ने किया था. उन्होंने 5वीं गेंद पर पहला विकेट हासिल किया था.
सुथार की शानदार गेंदबाजी
खेल के दूसरे दिन सुथार ने बल्लेबाजी में भी अपना योगदान दिया. उन्होंने 41 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल थे. इसके बाद गेंदबाजी में उन्होंने कमाल किया. उन्होंने 15.5 ओवर में 21 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना लिया. सुथार ने अब्दुल मलिक, रहमानउल्लाह गुरबाज और अफसर जजई को अपना शिकार बनाया.
भारत के लिए डेब्यू टेस्ट मैच में पहले ओवर में विकेट लेने वाले खिलाड़ी
मोंटू बनर्जी - बनाम वेस्टइंडीज (साल 1948, पहले ओवर की 5वीं गेंद) मनोहर हार्दिकर - बनाम वेस्टइंडीज (साल 1958, पहले ओवर की तीसरी गेंद) वमन कुमार - बनाम पाकिस्तान (साल 1961, पहले ओवर की छठी गेंद) चेतन शर्मा - बनाम पाकिस्तान (साल 1984, पहले ओवर की 5वीं गेंद) डब्ल्यूवी रमन - बनाम वेस्टइंडीज (साल 1988, पहले ओवर की चौथी गेंद) नीलेश कुलकर्णी - बनाम श्रीलंका (साल 1997, पहले ओवर की पहली गेंद) टीनू योहानन - बनाम इंग्लैंड (साल 2001, पहले ओवर की चौथी गेंद) मानव सुथार - बनाम अफगानिस्तान (साल 2026, पहले ओवर की चौथी गेंद)
IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से खेला जा रहा है. 7 जून को दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया. दूसरे दिन भारत ने 564/8 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. इस मैच में भारत की ओर से मानव सुथार को डेब्यू कैप मिली थी. उन्होंने पहले ही मैच में बड़ा कमाल कर 25 साल पुराने रिकॉर्ड को दोहरा दिया. सुथार ने पहले ओवर में विकेट लेते ही बड़ा कारनामा करने वाले भारत के आठवें खिलाड़ी बन गए हैं.
सुथार ने 25 साल बाद दोहराया इतिहास
दरअसल भारत की ओर से किसी गेंदबाज ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच के पहले ओवर में 25 साल पहले विकेट लिया था. ये कारनामा भारत की ओर से टीनू योहनान ने किया था, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2001 में अपने पहले ओवर की चौथी गेंद पर विकेट लिया था. अब 25 साल बाद मानव सुथार ने भारत के लिए डेब्यू टेस्ट मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ओव की चौथी गेंद पर विकेट लिया. सबसे पहले भारत के लिए ये कारनामा वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 1958 में मोंटू बनर्जी ने किया था. उन्होंने 5वीं गेंद पर पहला विकेट हासिल किया था.
---विज्ञापन---
सुथार की शानदार गेंदबाजी
खेल के दूसरे दिन सुथार ने बल्लेबाजी में भी अपना योगदान दिया. उन्होंने 41 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल थे. इसके बाद गेंदबाजी में उन्होंने कमाल किया. उन्होंने 15.5 ओवर में 21 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना लिया. सुथार ने अब्दुल मलिक, रहमानउल्लाह गुरबाज और अफसर जजई को अपना शिकार बनाया.
भारत के लिए डेब्यू टेस्ट मैच में पहले ओवर में विकेट लेने वाले खिलाड़ी
मोंटू बनर्जी – बनाम वेस्टइंडीज (साल 1948, पहले ओवर की 5वीं गेंद) मनोहर हार्दिकर – बनाम वेस्टइंडीज (साल 1958, पहले ओवर की तीसरी गेंद) वमन कुमार – बनाम पाकिस्तान (साल 1961, पहले ओवर की छठी गेंद) चेतन शर्मा – बनाम पाकिस्तान (साल 1984, पहले ओवर की 5वीं गेंद) डब्ल्यूवी रमन – बनाम वेस्टइंडीज (साल 1988, पहले ओवर की चौथी गेंद) नीलेश कुलकर्णी – बनाम श्रीलंका (साल 1997, पहले ओवर की पहली गेंद) टीनू योहानन – बनाम इंग्लैंड (साल 2001, पहले ओवर की चौथी गेंद) मानव सुथार – बनाम अफगानिस्तान (साल 2026, पहले ओवर की चौथी गेंद)