IND vs AFG: ऋषभ पंत के नाम जुडा अनचाहा रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में 8वीं बार उनके साथ हुआ ऐसा

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 81 रन बनाए, लेकिन एक बार फिर शतक लगाने से चूक गए. इसी के साथ पंत के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है.

Rishabh Pant

Rishabh Pant

India vs Afghanistan Test, Rishabh Pant: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने 564/8 के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित की. भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 126 रनों की पारी खेली, जबकि केएल राहुल ने 100 रन बनाए.
वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 81 रनों की पारी खेली, लेकिन एक बार फिर वह अपने शतक से काफी पहले आउट हो गए. इसके साथ ही पंत के नाम टेस्ट क्रिकेट में एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया, जिसे कोई भी बल्लेबाज अपने नाम नहीं करना चाहेगा.

विज्ञापन

धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी पर पहुंचे ऋषभ पंत

दरअसल, ऋषभ पंत अब टेस्ट क्रिकेट में 80 से 99 रन के बीच सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं. पंत ने 8वीं बार टेस्ट क्रिकेट में 80 और 90 के स्कोर के बीच अपना विकेट गंवाया. दिलचस्प बात यह है कि इनमें से सात बार वह 90 के स्कोर के आसपास आउट हुए हैं.

विज्ञापन

इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी की बराबरी कर ली है. धोनी भी अपने टेस्ट करियर में आठ बार 80 से 99 रन के बीच आउट हुए थे. वहीं, इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर दिग्गज भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज फारुख इंजीनियर हैं, जो अपने टेस्ट करियर में चार बार 80 से 99 रन के स्कोर के बीच आउट हुए.

टेस्ट में 80-99 के स्कोर पर सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले भारतीय विकेटकीपर

  • एमएस धोनी – 8 बार
  • ऋषभ पंत – 8 बार
  • फारुख इंजीनियर – 4 बार

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी का चौंकाने वाला खुलासा, IPL ऑक्शन में करोड़ों में बिकने के बाद भी इस वजह से टूटा था दिल

सचिन तेंदुलकर हुए सबसे ज्यादा बार शिकार

टेस्ट क्रिकेट में 80 और 90 के स्कोर पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर सबसे ऊपर हैं. सचिन अपने करियर में 22 बार 80 से 99 रन के बीच आउट हुए. उनके बाद राहुल द्रविड़ का नाम आता है, जो 20 बार इस स्कोर रेंज में अपना विकेट गंवा चुके हैं. तीसरे स्थान पर सुनील गावस्कर हैं, जो 10 बार 80 और 90 के स्कोर पर आउट हुए.

विज्ञापन

वहीं, अजिंक्य रहाणे और वीरेंद्र सहवाग संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं. दोनों बल्लेबाज अपने टेस्ट करियर में 9-9 बार 80 से 99 रन के बीच आउट हुए. इसके बाद ऋषभ पंत, एमएस धोनी और सौरव गांगुली का नाम आता है, जो 8-8 बार इस स्कोर रेंज में अपना विकेट गंवा चुके हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ 81 रन की पारी के बाद पंत ने धोनी और गांगुली की बराबरी कर ली है और अब वह इस सूची में संयुक्त रूप से छठे स्थान पर पहुंच गए हैं.

टेस्ट में 80 या 90 के स्कोर पर सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ी

  • 22 बार – सचिन तेंदुलकर
  • 20 बार – राहुल द्रविड़
  • 10 बार – सुनील गावस्कर
  • 9 बार – अजिंक्य रहाणे
  • 9 बार – वीरेंद्र सहवाग
  • 8 बार – ऋषभ पंत*
  • 8 बार – एमएस धोनी
  • 8 बार – सौरव गांगुली

ये भी पढ़ें- PCB करेगा पाकिस्तानी हेड कोच सरफराज खान की छुट्टी! बांग्लादेश में सीरीज हार के बाद हो सकता है बड़ा बदलाव

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ